दिलचस्प

बौने दूल्हा–दुल्हन की शादी: गुब्बारे से चेहरा छिपाकर आई छुटकी दुल्हन, दूल्हे ने देखते ही लगाया गले

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने भी कई तरह की शादी है देखी होगी। लेकिन आज जो शादी हम आप लोगों को दिखाने जा रहे हैं वह सबसे अलग और बेहद प्यारी है। वैसे तो हम शादी में दूल्हा दुल्हन आकर्षण का केंद्र होते हैं। लेकिन यहां दूल्हा और दुल्हन दोनों बाकी सभी से बड़े अलग और स्पेशल है। दरअसल दूल्हा और दुल्हन दोनों कम हाइट वाले यानी बौने हैं।

छोटे कद की दुल्हन ने की शानदार एंट्री

सोशल मीडिया पर दिनों एक छोटे से क्यूट कपल की शादी का वीडियो सबका दिल जीत रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कम हाइट वाली दुल्हन अपनी शादी में शानदार एंट्री करती है। वह “सइयां दिल में आना रे” के रीमिक्स गाने पर एंटी मारती है। उसने इस दौरान एक सुंदर सा लहंगा पहना होता है। शुरुआत में उसका चेहरा नहीं दिखता है। वह गुब्बारों से अपना चेहरा छुपा लेती है।

इसके बाद वह मैं दुल्हे राजा के पास जाती है। यहां गुब्बारों को उड़ा कर वह उसे अपना प्यारा चेहरा दिखाती है। दो जन का यह अंदाज देखकर दूल्हा बड़ा खुश हो जाता है। दुल्हन को सबके सामने प्यार से गले लगा लेता है। यह नजारा देखना मुझे घर मेहमान बड़ा खुश हो जाता है। रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन दोनों को चीयर करते नजर आते हैं।

जोड़ी देख लोग बोले– वेरी क्यूट

छोटे कद वाले दूल्हा दुल्हन का शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है। इस वीडियो को YouTube पर @mini_influencers31 नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो के साथ उसने कैप्शन में लिखा “जिस पल उसने मुझे देखा!” इस वीडियो को अभी तक 92 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों के दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “जिस तरह से दूल्हे ने दुल्हन को गले से लगाया वह बड़ा स्वीट था।” दूसरा यूजर बोला “दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं” फिर एक कमेंट आता है “रब ने बना दी जोड़ी।” एक और शख्स कहने लगा “अब तक की सबसे प्यारी शादी।” बस इसी तरह और भी लोग दूल्हा दुल्हन की तारीफ करने लगे।

यहां देखें छोटे कद वाले दूल्हा दुल्हन की शादी


वैसे आपको दूल्हा दुल्हन की है जोड़ी कैसी लगी हमें कमेंट का जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो उसे किसी के साथ शेयर करना ना भूले।

Back to top button