बॉलीवुड

श्री कृष्णा की रुक्मणी 30 साल बाद दिखती है ऐसी, आज भी कायम है वह मनमोहक मुस्कान, देखें Pics

जब भी धार्मिक सिरियल्स की बात आती है तो रामानंद सागर का नाम नंबर 1 पर आता है। रामायण से लेकर ‘श्रीकृष्णा’ तक उन्होंने कई अच्छे धार्मिक सिरियल्स बनाए। इन्हें आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। इन सिरियल्स में भगवान का रोल करने वाले कलाकारों को लोग उस जमाने में सचमुच का भगवान मानकर पूजने लगे थे।

30 साल में बेहद बदल गई कृष्णा कि रुक्मणी

‘श्री कृष्णा’ सीरियल की बात करें तो यह भी बड़ा लोकप्रिय हुआ था। इसक सभी किरदारों की दर्शकों ने सराहना की थी। आज हम आपको रुक्मणी का किरदार निभाने वाली पिंकी पारेख के बारे में बताने जा रहे हैं। उन्होंने ‘श्री कृष्णा’ में भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी का किरदार निभाया था। इस बात को अब लगभग 30 साल हो गए। तो चलिए जानते हैं कि पिंकी अब कहां हैं और कैसी दिखती हैं।

पिंकी पारेख 1990 के दशक में टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री रही थी। वह ‘श्री कृष्णा’ के अलावा  रामानंद सागर के शो ‘अलिफ लैला’ में भी नजर आई थी। इसमें वह दुरक्षा के रोल में दिखाई दी थी। इसके अलावा वह कई गुजराती फिल्मों, टीवी शोज और हिंदी सिरियल्स में काम कर चुकी हैं।

श्रीकृष्णा में पिंकी ने टोटल चार किरदार निभाए थे। पहला भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी, दूसरा धरतीलोक पर श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मणी का, तीसरा मां यमुना का और चौथा ष्ट भुजाधारी देवी मां दुर्गा का। दुर्गा का रोल करने के बाद तो लोग उन्हें सचमुच की देवी मानकर पूजने लगे थे।

शादी के बाद हो गई लाइम लाइट से दूर

पिंकी ने ये सभी रोल्स बड़ी ही सिद्दत के साथ निभाए थे। इस दौरान उनकी मनमोहक मुस्कान का हर कोई दीवाना हुआ करता था। शादी के बाद पिंकी का ऑनस्क्रीन दिखना कम हो गया। वह देसाई परिवार की बहू बन गई। फिर दो बच्चों की मां भी बन गई। ऐसे में वह कामकाज छोड़ बेटे और बेटी की देखरेख में व्यस्त हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinky parikh (@pinkyparikhofficial)


पिंकी मूल रूप से गुजरात से हैं। इसलिए गुजराती फिल्मों में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ रही। शादी के बाद से वह लाइम लाइट से दूर रह रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वह एक्टिव रहती हैं। यहां वह अपने वीडियो और फोटो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinky parikh (@pinkyparikhofficial)


इन 30 सालों में उनका लुक भी काफी बदल गया है। उन पर उम्र का असर भले दिखने लगा हो, लेकिन वह आज भी पहले की तरह सुंदर लगती हैं।

Back to top button