दिलचस्प

Video: पेड़ के तने पर छिपी है दो चिड़िया, सिर्फ होशियार लोग ही देख पाएंगे, दम है तो 7 सेकंड में बताओ

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें बड़ी छाई रहती है। ये आँखों का भ्रम पैदा करती है। ऐसी पहेलियों को हल करने से दिमाग तेज होता है। हालांकि हर कोई इसे सुलझा नहीं पाता है। सिर्फ होशियार लोग ही इसका सही और जल्दी जवाब दे पाते हैं। इस तरह की पहेलियों में आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। फिर इसमें छिपे जानवर, पक्षी या ऑब्जेक्ट को खोजने के लिए कहा जाता है। हालांकि ये अपने आसपास के वातावरण में इस कदर छिपे रहते हैं कि आसानी से दिखते नहीं हैं। इन्हें देखने के लिए पार की नजर और तेज दिमाग चाहिए होता है।

पेड़ पर छिपी है चिड़िया, आपको दिखी?

आज हम भी आपके लिए ऐसी ही एक पहेली लेकर आए हैं। यहाँ हम आपको तस्वीर के साथ-साथ एक वीडियो भी दिखाएंगे। आपको इसे देखकर बताना है कि चिड़िया कहां छिपी है। इस वीडियो में एक पेड़ का तना दिखाई देता है। पहली बार देखने पर इसके ऊपर कोई चिढ़िया नजर नहीं आती है। लेकिन फिर हम जैसे ही ध्यान से देखते हैं तो हमे एक चिड़िया दिख जाती है। दरअसल वीडियो में एक शख्स इस पेड़ पर उंगली करता है जिसके बाद चिड़िया हिलती है और हमे दिख जाती है।

इस वीडियो को देखने से पहले आप ऊपर की तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसे देखकर बताइए कि आपको कोई चिड़िया नजर आई क्या? यदि आप ने इसे 7 सेकंड में खोज लिया तो हम आपको मान जाएंगे। क्योंकि कई लोग ऐसा करने में असफल रहे हैं। सिर्फ इंटेलिजेंट लोग ही 7 सेकंड के अंदर चिड़िया को खोज पाए हैं। तो चलिए फिर देर किस बात की। अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए। और हमे फटाफट बताइए कि आपको चिड़िया दिखी या नहीं?

यहां देखें कहां छिपी है चिड़िया

चलिए अब हम इस पहेली का जवाब बताते हैं। चिड़िया ठीक आपकी आँखों के सामने ही मौजूद है। उसका रंग पेड़ के तने के रंग से बहुत मैच खाता है। इसलिए वह हमे आसानी से नजर नहीं आती है। हमारी बात को गहराई से साझाने के लिए चलिए इसका वीडियो ही दिखा देते हैं। इस वीडियो को ट्विटर हैंडल @TheFigen_ पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है “गॉर्जियस कैमोफ्लैज!” कैमोफ्लैज इस वीडियो में दिख रही चिड़िया की प्रजाति का नाम है।

उम्मीद करते हैं कि आपको ये पहेली पसंद आई होगी। यदि हाँ तो इसे दूसरों के साथ शेयर कर उनका दिमाग भी टेस्ट जरूर करें।

Back to top button