अध्यात्म

गुरु गोचर 2023: इन राशियों के घर आएगी खुशियां, पैसों की बढ़ेगी आवक, पलट जाएगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों की बदलती स्थिति हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु को ज्ञान, वृद्धि, शिक्षा, संतान, दान, पिता-पुत्र जैसी चीजों से जोड़कर देखा जाता है। इसके राशि बदलने से जातकों को इस क्षेत्र में लाभ होता है। वहीं धन और भाग्य के मामले में भी फायदा होता है। गुरु का यह गोचर तीन खास राशियों को गहरा लाभ देगा। तो चलिए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी है।

मेष राशि

गुरु गोचर मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। इन्हें धन से जुड़े कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इनकी मासिक आय बढ़ जाएगी। अचानक कहीं से बड़े धन की प्राप्ति होगी। जॉब का अच्छा ऑफर मिलेगा। नया बीजनेस स्टार्ट करने के लिए बेहतरीन समय है। लक आपका साथ देगा। पैसों की कमी अब जीवन में कभी नहीं होगी।

प्यार और शादी से जुड़े मामलों में भी सफलता हाथ लगेगी। खासकर जो लोग अभी तक कुंवारे हैं उन्हें कोई पसंद का जीवनसाथी मिल जाएगा। घर में ढेर सारी खुशियां आएगी। आपकी उम्मीद से ज्यादा खुशी और अच्छी लाइफ अपका इंतजार कर रही है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अच्छा समय लेकर आएगा। आपको संतान से लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंध सुधर जाएंगे। घूमने फिरने लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। जॉब में तरक्की होगी। बीजनेस में मुनाफा बढ़ जाएगा। सेहत को लेकर सारी चिंताएं दूर होगी।

धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। पैसा कमाने का नया अवसर प्राप्त होगा। आपके घर नया मेहमान आ सकता है। इनके आने से धन का लाभ होगा। आप नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। शत्रु आपके सामने हार मान लेगा।

धनु राशि

धनु राशि को गुरु गोचर का बड़ा लाभ होगा। इनके ज्ञान में वृद्धि होगी। पिता और पुत्र के बीच अच्छे रिश्ते बनेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में खुशियों की बहार आएगी। किस्मत आपका साथ देगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

विवाह का योग बन सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। जीवन के सभी दुख धीरे-धीरे खत्म होते जाएंगे। अपनों से प्यार और सम्मान मिलेगा। कहीं पैसे निवेश करना चाहते हैं तो ये सही समय है। प्रेम प्रसंग के मामलों में लक काम आएगा। सेहत अच्छी रहेगी।

Back to top button