समाचार

आज से लखनऊ में भी दौड़ेगी मेट्रो, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ: अब लखनऊ में भी मेट्रो दौड़ेगी, जी हाँ आज ही लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन होने वाला है। यह यूपी सरकार की सबसे बड़ी योजना है। सपा के राज में शुरू हुई मेट्रो रेल परियोजना का अंत बीजेपी के शासन में हुआ। आज केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर लखनऊ मेट्रो सेवा की शुरुआत करेंगे। मेट्रो को लेकर लखनऊ वासी काफी उत्साहित हैं।

कल से जनता के लिए शुरू होगी मेट्रो सेवा:

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और योगी ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस खबर से आज लखनऊ वासी काफी खुश दिख रहे हैं। आपको बता दें राजनाथ सिंह लखनऊ से ही लोकसभा के सांसद भी हैं। आज केवल मेट्रो की शुरुआत होगी, लेकिन जनता के लिए यह सेवा कल से शुरू की जाएगी। यह उम्मीद की जा रही है कि आज मेट्रो सेवा शुरू हो जानें के बाद से लखनऊ की सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

लखनऊ में मेट्रो सुबह 6 से रात 10 तक चलेगी:

इस मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मेट्रो टांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच लगभग साढ़े 8 किलोमीटर तक ही चलाई जाएगी। लखनऊ की जनता के लिए यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक के लिए होगी। उसके बाद मेट्रो बंद हो जायेगा। आपको बता दें पिछले साल पर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले ही लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन को मंजूरी दी थी।

कई साल से चल रहा था लखनऊ में मेट्रो का काम:

आज कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी यह सन्देश दे रही है कि इस परियोजना के लिए मोदी सरकार ने अधिकांश धन मुहैया कराया है। विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी ने सपा सरकार के ऊपर मेट्रो को लेकर खूब निशाना साधा था। मेट्रो का काम लखनऊ में कई साल से चल रहा था। बीजेपी ने सपा से यह सवाल किया कि लखनऊ में अब तक मेट्रो का परिचालन क्यों नहीं शुरू किया गया। ज्ञात हो कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है।

लखनऊ मेट्रो परियोजना की शुरुआत 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ही की थी। उसके बाद से लगातार काम चल रहा था। आज जाकर सफलता प्राप्त हुई है। आज से लखनऊ भी मेट्रो सिटी बन जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा था कि परियोजना के शुरू होने में बीजेपी टांग अड़ा रहा है। केंद्र मंजूरी देने में विलम्ब कर रहा है। क्योंकि परियोजना को शुरू होने के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा की तरफ से मंजूरी मिलना अनिवार्य था।

Back to top button