बॉलीवुड

Pushpa 2 Teaser: 8 गोली लगी फिर भी नहीं मरा, जंगल देख शेर भी डर गया, देखें पुष्पा की दमदार वापसी

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर Pushpa : The Rise – Part 1 न सिर्फ भारत में बल्कि विदशों में भी बड़ा हिट हुआ था। इस फिल्म नए बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक किए थे। यह फिल्म अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता को नेक्स्ट लेवल पर ले गई थी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट Pushpa: The Rule का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

पुष्पा 2 की पहली झलक आई सामने

फैंस के जोश को देखते हुए मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर पुष्पा 2 का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इसे आप पुष्पा का फर्स्ट लुक भी कह सकते हैं। इस वीडियो की शुरुआत में यह बज क्रीऐट किया जाता है कि पुष्पा मिसिंग है। वह कहां है किसी को खबर नहीं है। कइयों का मानना है कि पुलिस की कई गोलियां खाने के बाद वह मर गया है।

लेकिन फिर वीडियो में पुष्पा की झलक दिखाई देती है। पुष्पा जंगल में दिखता है। उसे देख शेर भी डर जाता है। इसके साथ ही हमे पुष्पा का फर्स्ट लुक देखने को मिलता है। यह सीन रोंगटे खड़े कर देता है। इसे देखने के बाद लगता है कि बस पुष्पा 2 जल्दी से रिलीज हो जाए। हालांकि अभी फिल्म के ट्रेलर के लिए भी हमे थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

पुष्पा के आगे शेर भी झुकने को हुआ मजबूर

पुष्पा के इस स्पेशल वीडियो को फैंस बड़ा पसंद कर रहे हैं। इसमें लोगों को पुष्पा की शॉल लपेटे हुए एक झलक देखने को मिलती है। इस दौरान पुष्प कहता है “अगर जंगल में कोई जानवर दो कदम पीछे ले तो समझना शेर आया है, लेकिन जब शेर ही दो कदम पीछे ले तो समझना पुष्प आया है।” फैंस को हमेशा की तरह पुष्पा का यह डायलोग भी बड़ा पसंद आ रहा है।

पुष्पा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अपनी फिलिंग जाहीर कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि ‘पुष्पा सिर्फ फिल्म नहीं है, बल्कि इमोशन है।’ दूसरे ने कहा ‘पुष्पा का अंदाज हमेशा हमारा दिल जीत लेता है।’ फिर एक कमेंट आता है ‘बस अब और इंतजार नहीं होता। जल्दी से फिल्म रिलीज कर दो भाई।’

यहां देखें पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक

खबरों की माने तो पुष्पा 2 में किसी बड़े बॉलीवुड सितरें की एंट्री भी हो सकती है। यह कोई खान या अजय देवगन हो सकता है। लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं फिलहाल पुष्पा 2 की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोका गया है। यह तीन महीने बाद फिर से शुरू होगी। मतलब फिल्म रिलीज में अभी अच्छा खासा समय लग सकता है।

Back to top button