दिलचस्प

मेट्रो गर्ल के बाद वायरल हुई मेट्रो भाभी, नई दुल्हन की तरह सजधज कर लगाए देसी ठुमके, देखें Video

मेट्रो ट्रेन कई बड़े शहरों की धड़कन मानी जाती है। इससे रोज लाखों लोग सफर करते हैं। इस दौरान मेट्रो में आए दिन अजीबोगरीब नजारे भी देखने को मिल जाते हैं। यहां लोग कई अजीब हरकतें भी करते हैं। जैसे हाल ही में उर्फी जावेद की तरह एक लड़की मेट्रो में अतरंगी कपड़े पहनकर सुर्खियों में आ गई थी। फिर कभी प्रेमी जोड़े भी मेट्रो में रोमांस या फाइट करते नजर आ जाते हैं। इसके अलावा मेट्रो में डांस की रिल्स भी बहुत बनाई जाती है।

सजधज के मेट्रो में जमकर नाची लड़की

सोशल मीडिया पर इन दिनों मेट्रो स्टेशन पर नाचती एक लड़की का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। यह लड़की नई नवेली बहू की तरह तैयार होकर मेट्रो आई। यहां उसने लाल साड़ी और गहनों के साथ फुल मेकअप में डांस किया। लड़की इस अवतार में बड़ी सुंदर दिखी। उसने भोजपुरी गाने पर मेट्रो में बहुत ही शानदार डांस किया। यह डांस देखने में बड़ा ही अच्छा लगता है। लोग भी इसे बड़ा पसंद कर रहे हैं।

लड़की के डांस स्टेप्स बड़े ही कमाल के होते हैं। वह किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह नाचती है। इस दौरान उसके चेहरे के हावभाव भी कमाल के होते हैं। वहीं चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान होती है। ये स्माइल बताती है कि लड़की यह डांस दिल से कर रही है। उसे यह डांस कर बड़ी खुशी मिल रही है। लड़की को मेट्रो पर डांस करता देख दूसरे लोग भी भीड़ लगाकर उसे देखने लगते हैं।

डांस देख खुश हुए लोग

लड़की का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग अलग अलग कमेंट भी कर रहे हैं। जैसे एक ने कहा “आप ने बहुत अच्छा डांस किया।” दूसरा बोला “मेट्रो में ऐसा डांस करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।” फिर एक कमेंट आता है “आजकल लोगों को डांस वीडियो बनाने के लिए मेट्रो स्टेशन ही क्यों मिलता है? बाकी सभी जगह खत्म हो गई क्या?”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avnikarish Avnikarish (@avnikarish)


डांस कर रही लड़की का नाम अवनी बताया जा रहा है। यदि आप अवनी का इंस्टाग्राम अकाउंट खँगालो तो पाओगे कि उन्हें पब्लिक प्लेस में डांस करने का बड़ा शौक है। वह इसके पहले और भी कई सार्वजनिक स्थलों पर डांस कर चुकी हैं। उदाहरण के लिए नीचे वाले वीडियो में वह एक मेले में डांस कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avnikarish Avnikarish (@avnikarish)


वैसे पब्लिक प्लेस में डांस करने वालों को लेकर आपकी क्या राय है? क्या आपने कभी ऐसा को डांस किया है?

Back to top button