दिलचस्प

कठिन पहेली: जंगल में छिपे हैं 16 टाइगर, 4 तो आसानी से ढूंढ लोग, बाकी को खोजने में नानी याद आ जाएगी

यदि आप खुद को इंटेलिजेंट बनाना चाहते हैं तो दिमागी कसरत जरूर करनी चाहिए। जिस तरह से आप जिम में जाकर बॉडी बनाते हैं ठीक वैसे ही अलग-अलग चीजें पढ़कर और पहेलियों को सुलझाकर अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं। इसके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों के भ्रम वाली पहेलियां सबसे बेस्ट होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी पहेलियों की भरमार है। इसमें सामान्यतः आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। फिर उस तस्वीर में छिपे जानवर या ऑब्जेक्ट को खोजने के लिए कहा जाता है। यह पहेली सुनने में जितनी आसान लग रही है असल में उतनी होती नहीं है। चलिए इसी बात पर एक पहेली हम भी आपसे पूछ लेते हैं।

जंगल में छिपे हैं 16 टाइगर, क्या आपको दिखे?

इस तस्वीर को आप ध्यान से देखिए। इसमें आपको जंगल का एक नजारा दिखाई दे रहा है। इस जंगल में टोटल 16 टाइगर छिपे हुए हैं। अब आपको अपनी पार की नजर और तेज दिमाग से इन सभी 16 टाइगर्स को खोजना है। पहली नजर में आपको चार टाइगर आसानी से दिख जाएंगे। लेकिन यदि आप दिमाग पर थोड़ा और जोर दें तो धीरे-धीरे बाकी के टाइगर्स भी नजर आने लग जाएंगे। तो देर किस बात की? फटाफट इस पहेली को सुलझाने में बिजी हो जाइए। हम आपको सभी टाइगर्स को खोजने के लिए 20 सेकंड का समय दे रहे हैं।

यदि आप जंगल के आसपास के नजारो और चीजों पर गौर फरमाएंगे तो आपको धीरे-धीरे टाइगर नजर आने लगेंगे। हालांकि सभी 16 टाइगर को खोजना बड़ा मुश्किल होगा। कई देर माथापच्ची करने के बाद आप में से कुछ लोग 11 टाइगर ढूंढ लेंगे। इसके बाद सिर्फ गिने-चुने लोग ही 16 टाइगर का टारगेट पूरा कर पाएंगे। कुछ तो यह भी कहेंगे कि भाई साहब आप हमें उल्लू बना रहे हैं इसमें तो 16 टाइगर है ही नहीं। लेकिन ऐसा नहीं है, इस तस्वीर में सच में 16 टाइगर है। बस आपको अपने दिमाग पर थोड़ा और जोर देना होगा।

यहां छिपे हैं 16 टाइगर्स

तो दोस्तों आप सभी को अब तक टोटल कितने टाइगर मिल पाए हैं? यदि आप 16 का टारगेट पूरा नहीं कर पाए तो कोई बात नहीं। हम आपको नीचे तस्वीर के माध्यम से बता देते हैं कि यह सभी टाइगर कहां-कहां छिपे हुए हैं। इसके बाद आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि यह पहेली कितनी मुश्किल थी। आपकी सुविधा के लिए हमने सभी टाइगर पर लाल घेरे बना दिए हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह मजेदार पहेली पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। जरा देखी आप दोनों में से सबसे पहले कौन ज्यादा टाइगर ढूंढ सकता है।

Back to top button