बॉलीवुड

बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर आई प्रियंका चोपड़ा, टुकुर-टुकुर बप्पा को देखती रही नन्हीं मालती – Video

प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनती रहती हैं। इन दिनों वह भारत की ट्रिप पर आई हुई हैं। यहां वह अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘सीटाडेल’ का प्रमोशन भी कर रही हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी। देसी गर्ल की इंडिया ट्रिप अब खत्म होने की कगार पर है। इसका अंत उन्होंने बहुत ही शानदार किया। वह अपनी बेटी संग मुंबई के फेमस सिद्धि विनायक मंदिर जा पहुंची।

बेटी संग प्रियंका ने किए सिद्धि विनायक के दर्शन

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर प्रियंका मुंबई के प्रसिद्ध गणेश मंदिर सिद्धि विनायक गई। यहां उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग गणपती बप्पा के दर्शन किए। उनके सामने हाथ जोड़ आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्ट्रेस हरे रंग के सलवार सूट में नजर आई। वहीं उनकी बेटी सफेद रंग की ड्रेस में क्यूट दिखी।

मंदिर में प्रियंका बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दी। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया। साथ ही मंदिर के पुजारी ने उन्हें भगवान के पास रखा पवित्र वस्त्र गले में पहनाया। इस दौरान प्रियंका के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिखी। वहीं उनकी बेटी जिज्ञासा भरी निगाहों से ये सारा नजारा टुकुर-टुकुर देखती रही। एक्ट्रेस ने खुद इस पवित्र मोमेंट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

इस बात को लेकर लोगों ने कर दिया ट्रोल

प्रियंका के जीतने चाहने वाले हैं, उनसे जलने और नफरत करने वाले भी कम नहीं है। ये लोग अक्सर एक्ट्रेस को ट्रोल करते रहते हैं। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल मंदिर में प्रियंका को जिस तरह से वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था लोग इससे नाराज दिखे। उन्हें मंदिर में बाकी भक्तों की तुलना में ज्यादा अटेन्शन और टाइम मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


एक और बात जो लोगों ने नोटिस की कि मंदिर में सामान्यतः फोटो लेना या वीडियो बनाना मना है। लेकिन प्रियंका के साथ जो लोग मंदिर दर्शन करने आए थे वह खुलेआम मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। तस्वीरें ले रहे थे। ऐसे में लोगों का कहना है कि हम मिडिल क्लास और गरीबों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जाता है? हमे तस्वीरें लेने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती है?

गैरतलब है कि प्रियंका ने साल 2018 में हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। शादी के बाद से वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थी। इस शादी से उन्हें बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस हुई। हालांकि बेटी का जन्म सरोगेसी (किराए की कोख) से हुआ। इसे लेकर भी प्रियंका को ट्रोल किया गया था।

इन फिल्मों में आएगी नजर

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह ‘सीटाडेल’ के बाद एक और हॉलिवुड प्रोजेक्ट ‘लव अगैन’ में दिखाई देंगी। वहीं उन्होंने जॉन सीना और इदरिस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ भी साइन कर ली है। बॉलीवुड में प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से वापसी करेंगी। इसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ संग स्क्रीन साझा करेंगी।

Back to top button