दिलचस्प

जयमाला में दुल्हन के मजे ले रहा था दूल्हा, लड़की निकली डबल चालाक, हवा में उछलकर डाली वरमाला – Video

शादी हर किसी को अच्छी लगती है। इसमें होने वाली रस्में, डांस, मस्ती, खाना सबका दिल जीत लेती हैं। दूल्हा और दुल्हन के लिए तो ये बेहद बड़ा और खास दिन होता है। ऐसे में वह भी उम्मीद करते हैं कि शादी वाला दिन पूरी तरह से यादगार बन जाए। इस लम्हे को यादगार बनाने में कई छोटी मोटी चीजें जैसे रस्मों के दौरान मस्ती मजाक मदद करती है। आप ने देखा होगा कि भारतीय शादियों में रस्मों को निभाते समय खूब हंसी मजाक होता है।

जयमाला में दुल्हन के मजे ले रहा था दूल्हा

जूता चुराई से लेकर बारात और जयमाला तक, दूल्हा-दुल्हन समेत सभी बाराती और घराती खूब मस्ती करते हैं। खासकर जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन को उनके दोस्त रिश्तेदार हवा में ऊपर उठा देते हैं। फिर दूल्हा-दुल्हन के बीच वरमाला डालने की प्रतियोगिता शुरू हो जाती है। दूल्हा हमेशा आसानी से वरमाला नहीं डलवाता है। लेकिन दुल्हन भी हार नहीं मानती है। वह किसी तरह दूल्हे के गले में माला डाल ही देती है।

जयमाला से जुड़ा ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोहल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हे को उनके दोस्तों से ऊपर उठा रखा है। वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दुल्हन आसानी से वरमाला नहीं पहना पाए। यह देख दुल्हन के रिश्तेदार भी जोश में आ जाते हैं। वह भी दुल्हन को हाथों से ऊपर उठा देते हैं। अब हवा में दूल्हा और दुल्हन के बीच जैसे एक प्रतियोगिता सी हो जाती है। दूल्हा वरमाला पहनने से बचता है और उसे डालने की कोशिश करती है।

दुल्हन ने ऐसे मारी बाजी

हालांकि इस प्रतियोगिता में जीत दुल्हन की ही होती है। वह जिस तरह से दूल्हे के गले में वरमाला डालना मैनेज करती है, वह देखने लायक होता है। इसे देख आपके चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी। दूल्हा-दुल्हन की जयमाला का यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे देख लोग दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने कहा ‘बहन हमारी जीत गई।’ तो कोई बोला ‘क्यों बेचारी दुल्हन को परेशान कर रहे हो। आसानी से वरमाला पहनवा लो’

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन की जयमाला का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SHADI KI TAYARI (@wedding_video_0012)

वैसे हर दूल्हा ऐसा नहीं करता है। कुछ बड़े समझदार भी होते हैं। जिसे इन दूल्हे को देख लीजिए। इन्होंने दुल्हन के ज्यादा मजे नहीं लिए। बल्कि अपने घुटने के बल बैठकर आराम से वरमाला डलवा ली। कई लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।

एक दूल्हा ऐसा भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SHADI KI TAYARI (@wedding_video_0012)

वैसे आपको जयमाला में इस तरह के गेम पसंद है या नहीं?

Back to top button