दिलचस्प

चाय बनाने किचन में घुसी विदेशी भाभी, अचानक भैया ने आकर किया कचरा, फिर जो हुआ बड़ा क्यूट था – Video

भारतीय खाना और यहां की संस्कृति दुनियाभर में फेमस है। कई विदेशी लोग हमारे यहां के स्वादिष्ट पकवानों खाना और संस्कृति का हिस्सा बनना पसंद करते हैं। यही वजह है कि कई विदेशी महिलाएं देसी लड़कों से शादी कर भारत की बहू बन जाती हैं। जूली शर्मा नाम की महिला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

विदेशी भाभी ने बनाई लाजवाब चाय

जूली शर्मा ने एक भारतीय लड़के से शादी की है। वह जर्मनी की रहने वाली हैं। वह पिछले दो साल से जयपुर में रह रही हैं। इस दौरान वह भारत के रंग ढंग में अच्छे से घुलमिल गई है। उनकी हिंदी भी बड़ी शानदार है। वह इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है। अक्सर रील्स बनाती रहती हैं। उनके कई वीडियो वायरल हो जाते हैं। जैसे इन दिनों चाय वाला एक वीडियो सबका गुदगुदा रहा है।

इस वीडियो में जूली किचन के अंदर साड़ी पहनकर चाय बना रही होती है। वह अपने पति के लिए अच्छ चाय बनाने का प्रयास करती है। इस दौरान उसका पति भी वहां कैमरा ऑन कर आ जाता है। वह अपनी विदेशी पत्नी के इन पलों को रिकॉर्ड करने लगता है। साथ ही उसे थोड़ा बहुत चिढ़ाता है। लेकिन इनकी नोकझोंक के चक्कर में चाय का सत्यानाश हो जाता है।

पति ने बीच में आकर कर दिया कचरा

जूली अपने पति की बातों में ऐसी उलझ जाती है कि उनकी चाय उफनकर ऊपर आ जाती है। ऐसे में वह अपने पति को किचन से भगा देती है। इस दौरान जूली अपने पति से हिंदी में बात करती हैं। उनका बातचीत का तरीका और अदाएं बड़ी क्यूट होती है। ऐसा मन करता है कि उन्हें दिनभर बस देखते और सुनते रहो।

विदेशी बहू का देसी चाय बनाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे अभी तक तीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे इंस्टाग्राम पर namastejuli नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। अधिकतर जूली की क्यूटनेस के दीवाने हो रहे हैं।

क्यूट अदाओं पर फिदा हुए लोग

एक यूजर ने लिखा “यार ये कितनी क्यूट है।” दूसरा बोला “भैया जी बड़े लकी हैं जो उन्हें इतनी सुंदर, क्यूट और सुशील विदेशी पत्नी मिली है।” एक और शख्स ने कहा “इनकी हिंदी तो बड़ी शानदार है। यह बिना अटके बोल रही हैं। मुझे हिन्दुस्तानी होने पर गर्व है। हमारी संस्कृति विदेशों तक जा रही है।” बस ऐसे ही और भी लोग कमेंट कर तारीफ करने लगे।

यहां देखें विदेशी भाभी का क्यूट वीडियो


वैसे आपको यह विदेशी भाभी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button