राशिफल

लड़का हो चाहे लड़की पूरा जीवन सच्चे प्रेम के लिए तरसते हैं वो लोग जिन में होती है ये बातें, जानिये

प्रेम इस दुनिया की सबसे खुबसूरत चीज होती है। वह व्यक्ति वाकई खुशनसीब होता है, जिसे सच्चे प्रेम की प्राप्ति हो जाती है। लेकिन आज के इस छल-कपट की दुनिया में सच्चा प्रेम इतनी आसानी से नहीं मिलता है। सच्चे प्रेम को पानें के लिए इंसान को साधना करनी पड़ती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आये, जो उसे बेपनाह मुहब्बत करे और उसके लिए सबकुछ करने को तैयार हो।

इस मतलबी दुनिया में सच्चा प्रेम मिलना सौभग्य की बात:

10 points that breaks relationship

हालांकि आज की दुनिया में यह संभव हो पाना बहुत ही मुश्किल है। आज ज्यादातर लोग प्रेम सम्बन्ध केवल अपने मतलब को पूरा करने के लिए रखते हैं। आजकल रिश्ते भी अपने हित को साधने के लिए बनाये जानें लगे हैं। अगर ऐसे लोगों के बीच आपको सच्चे प्रेम की प्राप्ति हो जाती है तो आप वाकई बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। प्रेम और आत्मा का बहुत ही गहरा रिश्ता माना जाता है। सच्चा प्रेम भले ही आसानी से ना मिल पाए, लेकिन जिन लोगों के शरीर में ‘ओल्ड’ यानि बुजुर्ग आत्मा होती है, उन्हें इसमें और मुश्किल होती है।

हर व्यक्ति के शरीर में होती है अलग-अलग श्रेणी की आत्मा:

आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि हर व्यक्ति की आत्मा को विभिन्न-विभिन्न श्रेणियों में बाँटा गया है। आत्मा शिशु से लेकर बुजुर्ग तक होती हैं। अगर आपकी आत्मा बुजुर्ग है तो आपको जीवन में सच्चा प्रेम बहुत ही मुश्किल से मिलता है। जिन लोगों के भीतर बुजुर्ग आत्मा होती है, उन्हें हालातों को पहचानने की समझ होती है। उन्हें अपने पार्टनर से एक ख़ास तरह की अपेक्षा होती है। वह लोगों की मंशाओं को अच्छी तरह से भांप लेते हैं, इसलिए जल्दी किसी के करेब नहीं जाते हैं।

बुजुर्ग आत्मा वाले लोग होते हैं काफी संवेदनशील:

इन लोगों के अन्दर विचार करने की क्षमता होती है। ऐसे लोग भीतर से काफी सवेदनशील भी होते हैं। इसी वजह से वह हर चीज के बारे में बहुत गहराई से सोचते हैं। कभी-कभी ज्यादा सोचने की वजह से संबंधों पर नकारत्मक असर भी पड़ता है। उनके विचार उनके संबंधों को तोड़ने का काम करते हैं। ये जिनके साथ भी जुड़ते हैं, इन्हें ऐसा लगता है कि वह हमेशा उनके साथ नहीं रहेगा। उनकी इसी भावना के चलते वह दूर-दूर रहते हैं जो संबंधों को तोड़ने का काम करता है।

टाइमपास के लिए नहीं करते बुजुर्ग आत्मा वाले लोग प्रेम:

जिनकी आत्माएं बुजुर्ग होती हैं, उन्हें अपने जीवन से काफी अपेक्षाएं होती हैं, वह जीवन में बहुत कुछ करना चाहते हैं। वह जीवन में अपने दम पर बहुत कुछ पाना चाहते हैं, इसके बाद ही वे प्रेम की तरफ ध्यान दे पाते हैं। ये लोग सोलमेट की अवधारणा को फॉलो करते हैं। ऐसे लोग टाइमपास के लिए प्रेम नहीं करते हैं। वो सच्चे प्रेमी के लिए पुरे जीवन इंतज़ार कर सकते हैं, तब तक वह अकेले ही रहना पसंद करते हैं। इनके अन्दर गंभीरता, लोगों का ध्यान रखने की प्रवृत्ति, और समर्पण ही इन्हें ख़ास बनाती है।

अपनी समस्या समझकर करते हैं उसका निवारण:

इसी वजह से कई लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। इनके कई दोस्त बनते हैं और कई इनको चाहते भी हैं। लेकिन इन लोगों को अपना प्रेम बड़ी मुश्किल से मिलता है। ये लोग आधुनिक प्रेम की परिभाषा से बिलकुल अलग सोचते हैं। ये डेटिंग पर नहीं जाते हैं और बाहर मिलना-जुलना इन्हें ज्यादा पसंद नहीं होता है। यही वजह है कि इन्हें इनका प्रेमी मिलने की संभवना बहुत कम हो जाती है। इन लोगों को दुसरे के दुःख-दर्दों का आभाष होता है, ये उन्हें अपना समझकर उसका हल निकालते हैं। ऐसे लोग उनके प्रति आकर्षित हो जाते हैं, जिन्हें इनकी मदद की जरुरत होती है।

इन्हें पसंद आता है पुराने ज़माने का प्रेम:

यहाँ पर प्रेम की भावना बिलकुल ही गायब होती है। आजकल के लड़के-लडकियाँ डेटिंग करने में ज्यादा विश्वास करते हैं। वे तब तक डेटिंग करते रहते हैं, जब तक उन्हें कोई अपने मन-पसंद का मिल नहीं जाता है। वह हर किसी के साथ सम्बन्ध बनाते फिरते हैं। लेकिन जिसके अन्दर बुजुर्ग आत्मा निवास करती है, उन्हें यह सब बुल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इन्हें पुराने जमाने का प्रेम ही पसंद होता है। ये किसी को सच्चे दिल से चाहते हैं। इन्हें हमेशा अपने प्रेमी को खोने का डर भी सताता रहता है।

Back to top button