बॉलीवुड

‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई ने मनाई गुड़ी पड़वा, मराठी अवतार में दिखी बेहद क्यूट, देखें Pics

‘गुम है किसी के प्यार में’ (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) टीवी का एक लोकप्रिय शो है। इसमें आयशा सिंह ‘सई’ का किरदार निभा रही हैं। उनका अभिनय दर्शकों को बड़ा पसंद आता है। हाल ही में ‘सई’ ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर अपनी साथी स्टार कास्ट के संग गुड़ी पड़वा मनाई। इस दौरान शो के सभी किरदार पारंपरिक लिबास में दिखे। कुछ ने मराठी अवतार भी अपनाया। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सई ने सेट पर मनाई गुड़ी पड़वा

गुड़ी पड़वा के अवसर पर सई उर्फ आयशा सिंह ने एक से बदकर एक पोज दिए। वह लाल रंग के सूट में बेहद क्यूट और सुंदर लगी। उन्होंने अपने इस लुक में चार चांद लगाने के लिए बेहद सुंदर हार, नथ और इयरिंग पहने। वह इस लुक में बहुत जच रही थी। फैंस को आयशा का ट्रेडिशनल अंदाज बड़ा पसंद आया।

आयशा सिंह ने इस मौके पर शो के सभी कलाकारों संग पोज दिए। इसमें उनके ऑनस्क्रीन देवर यानी विहान वर्मा भी शामिल थे। दोनों कैमरे के पीछे अच्छे दोस्त भी हैं। इसके अलावा आयशा सिंह ने अपनी ऑनस्क्रीन सासू मां के साथ भी प्यारी सेल्फ़ी ली। बता दें कि आयशा सेट पर हर किसी की फेवरेट हैं।

मराठी अवतार में क्यूट दिखे सभी

गुड़ी पाड़वा पर सजधज कर आयशा बेहद खुश लगी। उनके चेहरे की मुस्कान थमने का नाम नहीं ले रही थी। इन तस्वीरों को देख साफ पता चलता है कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सभी किरदारों ने गुड़ी पड़वा पर खूब इन्जॉय किया। उन्होंने इस पर्व को धूमधाम से मनाया। सभी लोग मराठी लुक में बड़े सुंदर लगे।

विराट की बात करें तो उन्होंने गुड़ी पाड़वा पर हरे रंग का कुर्ता पहना। इसमें वह बड़े हैंडसम लगे। इस दौरान उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन काकू शीतल मौलिक संग पोज भी दिए। वहीं शो के बाल कलाकारों विनायक और सवि ने भी इस मौके पर खूब धमा चौकड़ी मचाई। वे भी अपनी ऑनस्क्रीन आजी संग तस्वीरें क्लिक कराते दिखे।

फैंस को पसंद आ रही तस्वीरें

सई उर्फ आयशा सिंह के अलावा सवि यानी आरिया सकारिया भी सेट पर सबकी लाड़ली है। लोग उन्हें भी बड़ा पसंद करते हैं। कुल मिलाकर ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पूरी स्टार कास्ट ने इस दौरान फैंस का दिल जीत लिया। सभी को ये तस्वीरें बड़ी पसंद आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aria Sakaria (@aria_sakaria)


आयशा सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो वह एक एक्ट्रेस होने के अलावा मॉडल, वकील और कहानीकार भी हैं। उनका जन्म 19 अगस्त 1996 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। वह एक समृद्ध परिवार से आती हैं।

Back to top button