दिलचस्प

जीवनसाथी ढूंढ रही है 36 साल की वर्जिन महिला, लेकिन शादी के लिए रखी एक शर्त

पूरी दुनिया में शादी एक ऐसा बंधन होता है, जो पूरी तरह से एक पवित्र बंधन होता है। यह बंधन एक पुरुष और एक महिला के बीच बनता है, जो इस संसार के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि इसी बंधन से यह संसार आगे बढ़ता रहता है। वैसे देखा जाए तो शादी को लेकर हर कोई इंसान जीवन भर सपने संजोता है। शादी को लेकर लोगों के मन में बहुत सी बातें होती हैं। कई लोगों का सपना पूरा हो जाता है, तो कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनके सपने अधूरे रह जाते हैं।

कई लोगों को उनकी पसंद का जीवनसाथी नहीं मिल पाता है। अक्सर हम सभी लोग दुनियाभर से शादी और रिलेशनशिप से जुड़े हुए अजीबोगरीब मामले देखते और सुनते रहते हैं। इसी बीच एक महिला इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, एक 36 साल की महिला अपने लिए एक जीवनसाथी की तलाश कर रही है। महिला ने खुद यह बताया कि वह अभी वर्जिन है और उसे किस तरह के जीवनसाथी की तलाश है।

36 साल की महिला को चाहिए अपने लिए जीवनसाथी

दरअसल, आज हम आपको जिस महिला के बारे में बता रहे हैं उसका नाम सोनाली है, जिनकी उम्र 36 साल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाली सोनाली एक निजी कंपनी में लंबे समय से काम कर रही हैं और पार्ट टाइम स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। उनके माता-पिता भारत में ही रहते हैं। 36 साल की भारतीय मूल की लड़की सोनाली को अपने मूल्यों और शर्तों पर ही रिलेशनशिप में आगे बढ़ना है।

सोनाली के माता-पिता उन्हें काफी पहले अरेंज मैरिज की सलाह दे चुके हैं लेकिन सोनाली ने अभी तक शादी नहीं की है। सोनाली का ऐसा कहना है कि वह अरेंज मैरिज का सम्मान करती हैं लेकिन वह अपने जीवन में खुद से किसी ऐसे जीवनसाथी को चुनना चाहती हैं जो उनके लिए बेहतर हो। सोनाली ने कहा कि वह अभी तक वर्जिन हैं और अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं।

कुछ समय पहले डेट पर गई थीं सोनाली

कुछ समय पहले ही सोनाली 39 साल के कार्लोस के साथ डेट पर गई थीं। इस दौरान दोनों के बीच में खूब सारी बातें हुई लेकिन बात फिर भी नहीं बनी। सोनाली का अनुभव खराब रहा। सोनाली ने कहा कि उस शख्स का ज्यादा जोर फिजिकल रिलेशनशिप पर था। इसलिए उसे नकार दिया। सोनाली का ऐसा मानना है कि सेक्स एक “पवित्र और विशेष कार्य” है इसलिए वह इसमें शामिल होने से पहले हर तरीके से जांच पड़ताल कर लेना चाहती हैं। सोनाली कहती है कि वह ऐसे किसी अनजान को अपना शरीर नहीं सौंप सकतीं।

ऐसे शख्स से करेंगी शादी

सोनाली ने कहा कि उन्होंने अब तक 5 लोगों को किस किया है लेकिन किसी के भी साथ इससे आगे नहीं बढ़ सकी हैं क्योंकि वह इन सब में तब तक नहीं पड़ना चाहती, जब तक वह उसे अपना जीवनसाथी ना चुन लें। फिलहाल, उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। सोनाली उसी शख्स से शादी करेंगी जिसे वह जांच परख लेंगी। जो उनके साथ हमेशा रहे उसी के साथ सोनाली संबंध भी बनाएंगी।

Back to top button