विशेष

मुंबई में लगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार, बड़ी संख्या में जुटे लोग, देखें तस्वीरें

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लाखों भक्त उनसे मिलने के लिए क्या कुछ नहीं करते। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। भक्त धीरेंद्र शास्त्री को बागेश्वर धाम सरकार/महाराज कहकर बुलाते हैं।

ऐसा बताया जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री के पास जो भी भक्त अपनी समस्या लेकर आता है, वह उसकी हर समस्या का समाधान बताते हैं। धीरेंद्र शास्त्री किसी एक भक्त को अपने पास बुलाते हैं और उसे सामने बैठाते हैं। एक कागज पर कुछ लिखते हैं फिर सामने बैठे इंसान से पूछते हैं कि बताओ तुम्हारी समस्या क्या है।

व्यक्ति अपनी सारी समस्या बताता है, तब धीरेंद्र शास्त्री सबको वह कागज दिखाते हैं, जिस पर समस्या और उसका निवारण लिखा हुआ होता है। जनता भी यह देखकर चकित रह जाती है। इसी बीच हाल ही में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंचे थे, जहां पर हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए एकत्रित हुए थे।

मुंबई में सजा बागेश्वर धाम

बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र शास्त्री मुंबई पहुंचे थे, जहां एक दिव्य दरबार सजाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को मुंबई की मीरा रोड पर स्थित सालासर सेंट्रल पार्क के मैदान में शुरू हुआ। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर शास्त्री के धार्मिक प्रवचन का आयोजन शांताबेन मीठालाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा किया गया है।

इस दरबार में लाखों की संख्या में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायी उन्हें सुनने पहुंचे थे। लेकिन सबसे खास बात यह है कि धीरेंद्र शास्त्री के इस कार्यक्रम से महाराष्ट्र में सियासी उबाल भी आ गया। जी हां, कांग्रेस ने आयोजन पर जमकर नाराजगी जाहिर की।

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति ना दी जाने की मांग की थी। शनिवार की दोपहर पुलिस ने आयोजकों को नोटिस भी जारी किया और कहा कि शास्त्री कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भड़काऊ टिप्पणी ना करें।

बागेश्वर धाम के प्रमुख बोले- धर्म का विरोध करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

शनिवार को अपने कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने यह कहा कि धर्म का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें इससे पहले बागेश्वर धाम सरकार ने दरबार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र तभी घोषित होगा, जब हिंदुओं में एकता आएगी, बाकी धर्म के लोग भी यही हिंदू राष्ट्र में रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नहीं।

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से लोकप्रिय धीरेंद्र शास्त्री के मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी बड़ी संख्या में उन्हें मानने वाले लोग हैं। भक्त उनको हनुमान जी का भी अवतार मानते हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के दुनियाभर में लाखों भक्त हैं और उनकी शेयर की हुई वीडियो देखते हैं।


धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के मन की बात बिन बताए ही जान लेते हैं। इनके दरबार में कोई भी वक्त अगर अपनी समस्या लेकर पहुंचता है, तो वह किसी भी भक्त को निराश नहीं जाने देते हैं। धीरेंद्र शास्त्री भक्तों की सारी समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं।

Back to top button