राशिफल

Rashifal 21 March: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी

हम आपको मंगलवार 21 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में भी आर्थिक मामलों के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में जाना हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सावधानी और सतर्कता से काम करे। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें, चोट लगने की आशंका है। परिवार में आप एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाएंगे जो हर परेशानी का हल निकाल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। धन के निवेश में अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों पर और मेहनत करें। छोटे व्यवसायियों को मनचाहा परिणाम ना मिलने से नाखुश रहेंगे। आज काम को लेकर आपमें खासा उत्साह नजर आएगा। आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अगर अचल संपत्ति में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सितारों की स्थिति अच्छी होने से दिन शुभ रहेगा। खर्च-निवेश का फैसला खुद ही करें। काम का बोझ ज्यादा रह सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अविवाहितों का विवाह तय होने की सम्भावना है। आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे। गाय को हरा चारा खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ समझदारी से बातचीत करें। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने से लाभ मिलेगा। मन आध्यात्मिक रहेगा। पहले से चली आ रहीं सारी परेशानियां दूर होंगी और विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां भी हासिल होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले अपने निरंतर प्रयासों के साथ प्रयास करते रहें, सफलता निश्चित रूप से आपके पास आएगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना संभव हो सकता है। शुरुआत में कुछ लोगों के साथ अनबन होने की आशंका बन रही है। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। धन संपत्ति को लेकर थोड़े सतर्क रहें। संतान पक्ष से आज कोई खास समाचार मिलेगा। आज आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज यह ध्यान रखें कि आपकी जिद से कोई काम नहीं बनने वाला। मानसिक शांति मिलेगी। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। परिस्थितियों में सुधार आने के बाद भी आप सतर्कता रखें। जिन लोगों की वजह से आपको तकलीफ महसूस हो रही है, उनके साथ दूरी रखेंगे तो अच्छा रहेगा। यदि शेयर बाज़ार में निवेश कर रहे हैं तो आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप बेकार की बातों पर ध्यान न दें। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आज सराहनीय कार्य करेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। विनम्रता और चतुराई के साथ काम को बेहतर तरीके से पूरा करने के कारण आपकी अच्छी छवि बनेगी। किसी के बहकावे में आकर आप काम बिगाड़ सकते हैं। आज आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेगा। आज किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी अपेक्षाएं चरम पर रहेंगी और आप अपने उत्साह और अपनी उम्मीदों को किसी कीमत पर कम नहीं होने देंगे। पको कोई बड़ा राजनीतिक ऑफर मिल सकता है। आप इसे सहर्ष स्वीकार करेंगे, लेकिन कुछ संतोष अवश्य करें। महत्वाकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। बुद्धि और विवेक का सहारा लेते हुए काम करना है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरा होते नजर आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद करेंगे। आप दूसरों पर थोड़ा अधिक खर्च कर सकते हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करेंगे तो आपके साथ रहने वाले कुछ लोगों को गुस्सा आ सकता है। खर्चों में लगाम लगायें वरना मुश्किल हो सकती है। दिन सामान्य ही रहेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है। आपको कुछ सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप किसी विषय को लेकर शोध कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धन लाभ आपके मन के भार को हल्का करेगा। आपका पारिवारिक वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यापार में लाभ होने की संभावना है। उच्च पद वाला कोई व्यक्ति आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा। आज आपका ऊर्जावान, जीवंत और गर्मजोशी भरा व्यवहार आपके आसपास के लोगों को खुश कर देगा। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने काम में मन लगाना चाहिए। बातों में बनावटीपन कदापि ना आने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शरीर में चेतना और ऊर्जा का संचार होगा। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

आपने Rashifal 21 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button