बॉलीवुड

कैलेंडर, एयरपोर्ट, पप्पू पेजर.. सतीश कौशिक के वह किरदार जिन्होंने एक्टर को अमर कर दिया

सतीश कौशिक बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर, एक्टर, कॉमेडियन, प्रड्यूसर, और स्क्रीनराइटर थे। 8 मार्च, 2023 को उनका हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनके जाने के बाद उनके निभाए किरदार हमारी यादों में रह गए। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई आइकॉनिक किरदार किए। आज हम उन्हीं पर एक नजर डालने वाले हैं।

कैलेंडर (मिस्टर इंडिया)

यह सतीश कौशिक का सबसे यादगार किरदार है। इसमें वह अनिल कपूर और उनकी बच्चा पार्टी गैंग के साथ मस्ती करते दिखे थे। फिल्म में उनका गाने में एक बाइट थी ‘मेरा नाम है कैलेंडर, मैं तो चला किचन के अंदर’ इस पर सभी खूब हँसते थे। वह फिल्म में बावर्ची बने थे।

एयरपोर्ट (स्वर्ग)

सतीश कौशिक ने गोविंदा के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को बड़ी पसंद आती थी। स्वर्ग फिल्म में उनके किरदार का नाम एयरपोर्ट था। इस रोल में उन्होंने जबरदस्त कॉमेडी की थी।

पप्पू पेजर (दीवाना मस्ताना)

सतीश कौशिक का पप्पू पेजर किरदार भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह रोल उन्होंने गोविंदा और अनिल कपूर की फिल्म दीवाना मस्ताना में किया था।

कुंज बिहारी लाल (हसीना मान जाएगी), लल्लू लाल लंगोटिया (घूंघट)

गोविंदा, कादर खान और संजय दत्त की फिल्म हसीना मान जाएगी में सतीश कुंज बिहारी लाल बने थे। वहीं
मेरे सपनों की रानी में उन्होंने राम नेहले का रोल किया था। फिर घूंघट में वह लल्लू लाल लंगोटिया के रोल में दिखे।

मुत्तुस्वामी (साजन चले ससुराल)

साजन चले ससुराल में 1996 में आई थी। गोविंदा की इस फिल्म में सतीश ने मुत्तुस्वामी का रोल प्ले किया था। गोविंदा और सतीश की जोड़ी ने मिलकर सभी को खूब हंसाया था।

बाबू जगजीवन राम (एमरजेंसी)

एमरजेंसी सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। यह रिलीज होनी बाकी है। कंगना रनौत स्टारर इस फिल्म में वह बाबू जगजीवन राम का रोल निभाने वाले थे।

ताया जी (उड़ता पंजाब), साधुराम (कागज)

साल 2016 की फिल्म उड़ता पंजाब में सतीश कौशिक ताया जी के किरदार में दिखे थे, वहीं 2022 में आई कागज फिल्म में वह वकील साधुराम बने थे। यह फिल्म उन्हीं ने डायरेक्ट की थी।

भूरे (थार)

2022 में आई थार फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। यहां अनिल कपूर और हर्षवर्धन के साथ सतीश कौशिक भूरे के किरदार में बड़े फनी लगे थे।

काशीराम (राम लखन)

1989 में जाए तो जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया, माधुरी दीक्षित, अमरीश पुरी और अनुपम खेर स्टारर ‘राम लखन’ में उन्होंने काशीराम का किरदार निभा सबको खूब हंसाया था।

शराफ़त अली (बड़े मियां छोटे मियां)

साल 1998 में गोविंदा और अमिताभ बच्चन स्टारर एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां.’ में सतीश कौशिक शराफ़त अली के किरदार में दिखे थे। उनका रोल फिल्म में छोटा था लेकिन बहुत मजेदार था। वह बात-बात पर बोलते थे ‘कसम उड़ानझल्ले की’।

मोहन (क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता)

साल 2001 में गोविंदा और सतीश कौशिक ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता.’ में दिखे थे। यहां उनका किरदार मोहन का था जो मुख्य किरदार वकील राज मल्होत्रा के साथी थे। फिल्म में सतीश का एक तकिया कलाम सा था, ‘मास्टर आदमी है तू, मास्टर’।

Back to top button