राजनीति

इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गयी खेल मंत्रालय की कमान, जमकर हो रही तारीफ़

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल में बड़ी फेर-बदल की है। इतने बड़े स्तर पर मंत्रिमंडल में बदलाव काफी समय से हुआ नहीं था। आपको बता दें हाल-फिलहाल में मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दिया, उसके बाद नए मंत्रियों को पड़ सौंपा गया। मोदी सरकार के इस मंत्रिमंडल की काफ़ी तारीफें भी की जा रही हैं। जी हाँ आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार कई ऐसे लोगों को मंत्री बनाया गया है, जो सही में उस पद के काबिल थे।

खिलाडियों की समस्याओं को समझ सकते हैं अच्छे से:

इस मंत्रिमंडल में इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल मंत्रालय का भार सौंपा गया है। इस वजह से देश की जनता काफी खुश है। मोदी सरकार के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें की जा रही है। ट्वीटर पर जैसे ही यह खबर आयी कि एक खिलाड़ी को खेल मंत्रालय का भार सौंपा गया है, लोगों की प्रतिक्रियाओं का ताँता लग गया। लोगों का यह कहना है कि सरकार ने पहली बार किसी ऐसे व्यक्ति को खेल मंत्रालय की कमान सौंपी है जो खिलाडियों की समस्याओं को अच्छे से समझ सकता है।

आपको बता दें मोदी के मंत्रिमंडल में रविवार को बड़ी फेर-बदल की गयी। इस फेर-बदल में ओलम्पियन खिलाड़ी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्रालय की कमान सौंपी गयी। इससे पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री थे। 2004 में एथेंस में हुए ओलम्पिक में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने निशानेबाजी में सिल्वर मेडल जीता था। उनके खेल मंत्रालय का जिम्मा सँभालने से पहले दिल्ली के सांसद विजय गोयल खेल मंत्री थे।

क्रिकेट के अलावा किसी खेल को नहीं मिल पाती ज्यादा सुविधाएँ:

लोगों को जैसे ही यह पता चला कि मोदी सरकार ने इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल मंत्रालय की कमान सौंपी है, लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। आपको बता दें भारत में खेल और खिलाडियों की स्थिति काफी दयनीय है। कक्रिकेट को छोड़कर बाकी किसी खेल के खिलाड़ी को उचित सुविधाएँ नहीं मिल पाती हैं। लोगों ने अपनी ख़ुशी का इजहार ट्वीटर पर जमकर किया।

ओलम्पिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा ने लिखा, “राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्री के रूप में देखकर ख़ुशी हो रही है। यहाँ तक की मोदी सरकार के इस कदम से कांग्रेसी नेता अजय माकन भी काफी खुश हैं। उन्होंने लिखा कि, “औरों के बारे में तो नहीं कह सकता, लेकिन खेल मंत्री के रूप में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अच्छी पसंद हैं।“। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी मोदी सरकार के इस फैसले की तारीफ़ की और कहा वो पहले भी खिलाड़ी थे आज भी खिलाड़ी हैं।

Back to top button