अध्यात्म

चैत्र नवरात्रि: मां दुर्गा को घर बुलाना है तो फटाफट कर लें ये काम, घर आएगी खुशहाली, बन जाओगे अमीर

22 मार्च, 2023 से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) शुरू हो रही है। यह 30 मार्च, 2023 तक चलेगी। ऐसे में सभी भक्त माता रानी को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। लोगों ने माता रानी का पूजा स्थल सजाना शुरू कर दिया है। वहीं घर की साफ सफाई भी की जा रही है। माता के लिए महिलाएं स्वादिष्ट पकवान भी बना रही हैं। हर किसी को उम्मीद है कि मां के आशीर्वाद से उनकी सभी मुरादें पूरी होंगी।

नवरात्रि के दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। कहते हैं मां से इन दिनों जो भी मांगों वह पूरा होता है। ऐसे में यदि आप भी माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि के पूर्व घर से कुछ खास समान बाहर निकाल फेंके। यदि नवरात्रि में इन चीजों को रखा तो माता रानी नाराज हो सकती है। वहीं सामान बाहर निकालने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं किन चीजों को हटाना चाहिए।

खंडित मूर्तियां

शास्त्रों की माने तो खंडित मूर्तियों की पूजा पाठ करना शुभ नहीं माना जाता है। खासकर नवरात्रि जैसे पवन दिनों में घर में इन्हें रखना अशुभ होता है। इससे घर में बुरी चीजें होती हैं। यह नेगेटिव एनर्जी घर लाती हैं। इनसे दुर्भाग्य भी आता है। इसलिए इन्हें नवरात्रि से पहले विसर्जित कर देना सही होता है। आप इसकी जगह नई मूर्ति ला सकते हैं।

पुराने जूते व कपड़े

नवरात्रि में अपने घर पुराने और फटे हुए जूते, चप्पल, कपड़े और अन्य पहनने की चीजें नहीं रखना चाहिए। ऐसी चीजों को किसी को दान कर दें या घर से बाहर कर दें। इन्हें रखने से घर में दरिद्रता आती है। फिर आपको मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी आती हैं। खर्च बढ़ जाते हैं। जॉब और बीजनेस में समस्याएं आने लगती हैं।

प्याज-लहसुन

नवरात्रि में तामसिक भोजन नहीं किया जाता है। हिंदू धर्म में प्याज लहसुन को भी तामसिक भोजन माना जाता है। नवरात्रि में इनका सेवन करने से माता रानी रूठ जाती हैं। फिर आपको मनचाहा फल नहीं मिलता है। वह आपके घर वास नहीं करती हैं। इसलिए नवरात्रि में घर में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल न करें। इन्हें घर में भी न रखें। इनसे नौ दिनों के लिए दूर बना लें।

खराब या बंद चीजें

घर में बंद पड़ी घड़ी, मोबाईल, टीवी, गाड़ी या अन्य चीजें रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी लाती हैं। इसके अलावा घर में टूटी फूटी चीजें जैसे टूटा फर्नीचर, कांच इत्यादि भी नहीं रखना चाहिए। ऐसी चीजें घर में बुरी घटनाएं कराती हैं। इनसे भाग्य कमजोर होता है। शत्रु आपके ऊपर हावी होता है। वहीं माता रानी भी नाराज हो जाती हैं।

Back to top button