बॉलीवुड

पत्नी को छोड़ प्राची देसाई के प्यार में पड़ गए थे रोहित शेट्टी, टूटने वाली थी शादी,फिर ऐसे बची इज्जत

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर हैं। उन्होंने 2003 में फिल्म ‘जमीन’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता सिंगम, गोलमाल सीरीज जैसी फिल्मों से मिली। पॉपुलर होने के बाद वे कई रियलिटी शोज भी होस्ट कर चुके हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस हीरोइन को दिल दे बैठे थे रोहित शेट्टी

rohit shetty

रोहित शादीशुदा इंसान हैं। उन्होंने साल 2009 में माया शेट्टी से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा ईशान भी है। हालांकि शादीशुदा होने के बावजूद रोहित एक हीरोइन को दिल दे बैठे थे। इनका लव अफेयर इतना बदनाम हुआ कि शादी टूटने तक की नौबत आ गई थी। लेकिन अंतिम समय पर रोहित ने सिचूऐशन संभाल ली। दरअसल उन्होंने जिस हीरोइन को दिल दिया था उसका नाम प्राची देसाई (Prachi Desai) है।

प्राची देसाई (Prachi Desai) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का लव अफेयर साल 2012 में शुरू हुआ था। तब रोहित बोल बच्चन फिल्म डायरेक्ट कर रहे थे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, असीन, अमिताभ बच्चन के अलावा प्राची देसाई भी थी। खबरों की माने तो इस फिल्म के दौरान रोहित और प्राची एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

शादी टूटने की आ गई थी नौबत

कहा तो ये भी जाता है कि दोनों एक साथ रहने लगे थे। साथ में डिनर पर जाते थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। जल्द इनके अफेयर के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में होने लगे। हर कोई इनकी लव स्टोरी की बातें करने लगा। आलम ये रहा कि ये खबर रोहित की पत्नी माया तक भी जा पहुंची। वह बहुत गुस्सा हुई। शादी टूटने की नौबत आन बनी। लेकिन परिवार और बच्चे की खातिर रोहित ने प्राची से दूरी बना ली।

रोहित और प्राची का यह लव अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दोनों ने जल्द अपनी रहें अलग कर ली। हैरत वाली बात ये रही कि दोनों ने आज तक अपने अफेयर को लेकर कोई भी सार्वजनिक बयान नहीं दिया। ऐसा जताया कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। इसके बाद प्राची का फिल्मी करियर भी कोई खास नहीं रहा। वह ‘रॉक ऑन’, ‘लाइफ पार्टनर (2009)’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010)’, ‘बोल बच्चन (2012)’ और ‘आई, मी और मैं (2013)’ जैसी फिल्मों में नजर आई। लेकिन उन्हें मनचाहा स्टारडम नहीं मिल सका।

दूसरी ओर रोहित शेट्टी का करियर अच्छा चल रहा है। वह एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। हालांकि उनकी लास्ट फिल्म ‘सर्कस’ बॉलीवुड में फ्लॉप हो गई थी। वह जल्द अजय देवगन के साथ ‘सिंघम अगेन’ लेकर आ रहे हैं। वहीं गोलमाल की अगली सीरीज पर भी काम चल रहा है।

rohit shetty

Back to top button