
30 साल की हुई आलिया, शादी की तस्वीरों से देखें कैसे बनी मिस भट्ट से मिसेज कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों काफी चर्चा में है। कल यानि 15 मार्च को उन्होंने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके दोस्त, रिश्तेदारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी। आलिया ने बेहद कम उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया। वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी शादी और बच्चे भी हो गए हैं।



बेहद खूबसूरत थी आलिया की शादी


आलिया ने 14 अप्रैल, 2022 को रणबीर कपूर से शादी रचाई थी। दोनों 5 साल की डेटिंग के बाद पति-पत्नी बन गए थे। दोनों की लव स्टोरी ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। सार्वजनिक रूप से दोनों एक साथ 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में दिखे थे। इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में छाने लगी।


आलिया ने अपनी शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। मेहंदी से लेकर हल्दी और संगीत सेरेमनी तक हर जगह आलिया बड़ी खुशी और खिलखिलाती दिखी। ऐसा लगा मानो उनका बरसों पुराना सपना अब सच हो रहा हो। वह अपने सपनों के राजकुमार की राजकुमारी बनने जा रही हो।
हर चेहरे पर दिखी खुशी


आलिया-रणबीर की शादी में उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा। खासकर गठबंधन की रस्म बड़ी दिलचस्प रही। गठबंधन हिंदू विवाह में होने वाली एक रस्म है जिसमें दुल्हन के पल्लू को दूल्हे के स्कार्फ से बांधा जाता है। यह कपल के बीच की एकता को दर्शाता है।



दूल्हे रणबीर की तरफ से गठबंधन की रस्म उनकी मां नीतू कपूर, बहन ऋद्धिमा कपूर साहनी और कजिन करिश्मा कपूर ने की। वहीं उनकी दूसरी कजिन करीना कपूर खान भी पास में खड़ी रही। आलिया और रणबीर ने अपनी शादी का रिसेप्शन नहीं दिया। वहीं ये शादी उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर में ही की।



इस शादी की बधाई हॉलिवुड एक्टर Gal Gadot ने भी दी। आलिया इनके साथ ही ‘Heart of Stone’ फिल्म से अपना हॉलिवुड डेब्यू कर रही हैं। नेटफ्लिक्स की इस इंटेरनेशनल स्पाइ थ्रीलर फिल्म में फिफ्टी शैड्स के Jamie Dornan भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
झटप बन गई मां


शादी के बाद आलिया-रणबीर हनीमून मनाने साउथ अफ्रीका गए। यहीं दोनों ने न्यू ईयर भी सेलिब्रेट किया। शादी के महज तीन महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। उन्होंने अस्पताल से बच्चे की सोनोग्राफी देखते हुए अपनी और रणबीर की प्यारी तस्वीर साझा की।


6 नवंबर 2022 को आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। कपल ने बेटी का नाम राहा रखा। दोनों ने बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन उसकी छोटी सी झलक जरूर सोशल मीडिया पर साझा की। एक्ट्रेस ने शादी के महज 7 महीने बाद ही बेबी दे दिया। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि आलिया कहीं शादी से पहले ही प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई थी।


बेबी होने के कुछ दिनों तक रणबीर और आलिया घर में ही सब काम छोड़ मां-बाप बनने का सुख लेते रहे। लेकिन अब धीरे-धीरे वह काम पर लौटने लगे हैं। जहां रणबीर रश्मिका मंदाना संग एनिमल फिल्म में नजर आएंगे तो वहीं आलिया रणवीर सिंह संग ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखेंगी।


