विशेष

लैडी IAS ने किया रैंप वॉक, लाल साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरत, इस वजह से लिया इवेंट में हिस्सा

सोशल मीडिया पर IAS की सक्सेस स्टोरी अक्सर वायरल होती रहती है। इनसे करोड़ों युवा प्रेरित होते हैं। वह इनकी मेहनत करने की लगन और रणनीति को सीखते हैं। इसके अलावा कुछ IAS अपनी सुंदरता और समाज सेवा को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऐसी ही एक फेमस आईएएस अफसर हैं सोनल गोयल (IAS Sonal Goel)। इन्हें लोग ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ भी कहते हैं। वह अपनी नौकरी के काम में तो माहिर है ही, लेकिन साथ में उनके अंदर और भी बहुत से हुनर छिपे हैं। हाल ही में उन्होंने मॉडल की तरह एक शो में रैंप वॉक की। हालांकि इसके पीछे एक नेक वजह भी थी।

ब्यूटी विद ब्रेन है ये IAS

आईएएस सोनल गोयल 2008 बैच की अफसर हैं। उन्होंने सिविल एग्जाम में ऑल इंडिया 13वीं रैंक हासिल की थी। वह हरियाणा के पानीपत में पैदा हुई थी। लेकिन उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई है। 12वीं करने के बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ग्रेजुएशन करने चली गई। फिर उन्होंने सीए की पढ़ाई शुरू की।

इसी दौरान उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करने का मन भी बनाया। इस बीच उन्होंने सचिव के रूप में एक कंपनी में काम भी किया।इतना ही नहीं सोनल ने पिता के कहने पर बैकअप प्लान के रूप में एलएलबी की डिग्री भी ले ली थी। ताकि सिविल सर्विस में सिलेक्शन न होने पर उनका करियर खराब न हो।

रैंप वॉक पर दिखाया जलवा

सोनल सोशल मीडिया पर बड़ी एक्टिव रहती हैं। वह अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी पोस्ट अक्सर साझा करती रहती हैं। फैंस भी उन्हें बड़ी तादाद में फॉलो करते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपना रैंप वॉक का एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें वह लाल साड़ी में बड़े ही शानदार अंदाज में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका कॉन्फिडेंस किसी प्रोफेशनल मॉडल जैसा होता है।

बता दें कि यह फैशन इवेंट IASOWA टीम और मिस शाइना एनसी ने आयोजित करवाया था। इसका नाम ‘Walk For A Cause’ रखा गया था। इस इवेंट की खास बात ये है कि इससे जमा होने वाली धनराशि का उपयोग कैंसर मरीजों के इलाज में किया जाएगा। इस नेक काम की वजह से ही आईएएस ने इसमें भाग लिया था। अब सोशल मीडिया पर उनकी यह रैंप वॉक वायरल हो रही है। लोग आईएएस की सुंदरता और हुनर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यहां देखें वीडियो


वैसे आपको आईएएस का ये अंदाज कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button