राशिफल

Rashifal 14 March: हनुमान जी की कृपा से 5 राशियों की पैसों के क्षेत्र में होगी प्रगति, पढ़ें

हम आपको मंगलवार 14 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। आज आप रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यावसायिक साझेदार सहयोग करेंगे और साथ में आप लंबित कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आज आप कार्यों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आज आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, भविष्य में आपको दोगुना इनाम मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। लोगों से मुलाकात होगी, साथ ही कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी शारीरिक तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। नए कामकाजों में पूरी शक्ति के साथ काम हो सकेगा। विवाद में पड़ने से बचें। काम में एकाग्रता की कमी के कारण आप परेशान रहेंगे। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में प्रशंसा और लोकप्रियता हासिल करेंगे। लोगों से खुशी और आनंद की प्राप्ति होगी। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। मौज-मस्ती पर ध्यान देने से आनंद बना रहेगा। किसी भी जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें। परिवार के कुछ सदस्य आपके द्वारा दिए गए सुझाव पर ही चलने की कोशिश कर रहे हैं। आप खुद को थोड़ा विचलित और खोया हुआ महसूस कर सकते हैं। बहुत सारे समझौते हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अनेक प्रकार की उपलब्धि प्राप्त होगी और हर एक प्रकार का अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको किसी काम में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाये रखें। इससे आपके कार्य समय से पूरे होते रहेंगे। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें। शब्दों का गलत चुनाव आपको परेशानी में डाल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कुसंगति से हानि होगी। पुरानी व्याधि उठ सकती है। नए कार्य में हाथ न डालें। आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपकी सेहत खराब हो सकती है। करियर से संबंधित फायदे की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरती नजर आ रही है।,

hanuman ji

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपने नजदीकी दोस्त से आप बातचीत कर सकते है। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के उकसावे में नहीं आएं। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती हैं। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी और की सलाह को इतना महत्व न दें कि अपनी सोच से काम न ले पाएं। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले अपनी अंतरात्मा की आवाज अवश्य सुनें। आपका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण बेहतर हो सकेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पूरा दिन सहजता से और भावनात्मक रूप से शांतिपूर्ण स्थितियों में बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। बेहतर होगा अभी अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। आज आपके सामने कुछ चिंता और परेशानी की स्थितियां बार-बार आएंगी। किसी भी परिस्थिति में हताशा की भावना को स्वयं पर हावी न होने दें। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के साथ ही दुर्घटनाओं से सावधान रहने की जरुरत है। कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी काम के लिए आपको कोई नई आईडिया मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, विशेष रूप से यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इससे आप थकान महसूस करेंगे। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों। खुद पर भरोसा रखें। आपको अपने काम में सावधानी बरतनी चाहिए। दफ्तर में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे करने की आपको लंबे समय से इच्छा थी। यह आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अच्छी सूचना मिलेगी।

आपने Rashifal 14 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button