दिलचस्प

VIDEO: ‘चोली के पीछे क्या है’ पर लड़की ने किया खूबसूरत बेली डांस, दिलकश अदाओं से बढ़ाया तापमान

डांस एक ऐसी चीज है जिसे करना और देखना दोनों ही लोग पसंद करते हैं। भारत में म्यूजिक और डांस का शौक हर किसी को रहता है। फिर सोशल मीडिया के इस जमाने में हमे अपना डांस वीडियो बनाकर वायरल होने का मौका भी मिल जाता है। सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे हैं जो रेगुलर बेसिस पर डांस वीडियो बनाते रहते हैं। इनमें से कुछ का डांस तो बड़ा ही शानदार होता है।

इंटेरनेर पर अधिकतर लड़कियों के डांस सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आज हम भी आपको एक लड़की का शानदार डांस दिखाने जा रहे हैं। लड़की का नाम ओजस्वी वर्मा बताया जा रहा है। उसका इसी नाम से यूट्यूब पर चैनल भी है। यहां वह अपने डांस वीडियो साझा करती रहती हैं। उनका लेटेस्ट गाना इन दिनों वायरल हो रहा है।

‘चोली के पीछे’ पर लड़की ने किया दिलकश डांस

ओजस्वी ने 1993 में आई फिल्म ‘खलनायक’ के फेमस गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर डांस किया है। इसमें उन्होंने ऑरेंज ब्लाउज पाना और चुन्नी ओड़कर डांस किया। वह छत पर इस गाने की धुन पर नाची। उन्होंने इस डांस को बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया। उनके डांस मूव्स बेहद कमाल के लगे।

ओजस्वी जब नाचना शुरू करती हैं तो उनके ऊपर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। उनकी डांस और म्यूजिक की धुन पर पकड़ लाजवाब है। उनके नाच में एक अलग ही कशिश है। उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। उन्होंने इस गाने पर बेली डांस किया है। इसमें उन्होंने अपनी कमर को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में मटकाया है।

अदाएं देख दीवाने हुए लोग

ओजस्वी का डांस को शानदार है ही, लेकिन उनकी ड्रेस और लुक भी बड़ा खूबसूरत है। वह ऑरेंज ब्लाउज और बेली डांसिंग एलीट स्कर्ट में बड़ी ही आकर्षक लग रही हैं। उनके गजब के डांस मूव्स सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। ये सभी को दीवाना बना रहे हैं। उनके वीडियो को अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं।

इस डांस पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा “आप बहुत ही खूबसूरत हैं।” दूसरा बोला “इतना सुंदर डांस मैंने पहले कभी नहीं देखा।” तीसरा बोला “आपकी कमर में कमाल की लचक है।” फिर एक कमेंट आता है “बहुत ही सुंदर बेली डांस।” बस ऐसे ही और भी लोग तारीफ करने लगे।

यहां देखें डांस वीडियो

वैसे आपको लड़की का यह बेली डांस कैसा लगा? वीडियो पसंद आया तो दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button