बॉलीवुड

Proud Moment: नाटू-नाटू बना ऑस्कर जीतने वाला एशिया का पहला गाना, Jr NTR बोले- ये भारत की जीत है

ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar 2023) हासिल करना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर शख्स का सपना होता है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री भी हर बार इसे जीतने का ख्वाब देखती है। आज ये ड्रीम सच हो गया है। राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट अरिजनल सॉन्ग केटेगरी का अवॉर्ड मिला है। इस गाने ने अब पूरे विश्व में धूम मचा रखी है। इस खुशखबरी से हर भारतीय का सीना गर्व से फूल गया है।

एशिया का पहला गाना जिसे मिला ऑस्कर अवॉर्ड

‘नाटू-नाटू’ (Naatu Naatu) गाने के कम्पोज़र एम. एम. कीरवानी ने यह अवार्ड रिसीव किया है। यह अवॉर्ड लेते हुए उनके चेहरे पर गर्व का भाव साफ देखा जा सकता है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ‘नाटू-नाटू’ को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी मिला था। RRR भारत की पहली ऐसी फिल्म है जिसे किसी भी सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है। वहीं यह फिल्म पिछले दो दशकों में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फिल्म भी है।

‘नाटु नाटु’ भारत का पहला ऐसा गाना भी है जो ऑस्कर में नॉमिनेट हुआ। इस गाने के संगीतकार एम. एम. कीरवानी, गायक राहुल सिपलीगूंज और काला भैरव है। वहीं गाने के बोल चंद्रबॉस ने लिखे हैं तो इसे कोरियोग्राफ प्रेम रक्षित ने किया है। इन सभी की मेहनत ने इस गाने को एक परफेक्ट सॉन्ग बनाया है। इस गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर का डांस भी जबरदस्त था।

गाने पर झूमे अवॉर्ड में मौजूद फिरंगी लोग

ऑस्कर में इस गाने का मुकाबला दुनियाभर की कई बड़ी फिल्मों के गानों से था। इस रेस में Tell It Like A Woman फिल्म का Applause, Top Gun: Maverick फिल्म का Hold My Hand, Black Panther: Wakanda Forever का Lift me Up और Everything, Everywhere All At Once का This Is Life जैसे गाने शामिल थे। दिलचस्प बात ये है कि ‘नाटु नाटु’ सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया का पहला ऐसा गाना है जिसने एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके पहले गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है। यह अवॉर्ड हासिल करने वाला ये पहला भारतीय और एशियन गाना भी है।


ऑस्कर की इस अवॉर्ड नाइट के अवसर पर स्टेज पर ‘नाटू नाटू’ के सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने लाइव परफॉर्मेंस भी दी। इनकी प्रस्तुति इतनी अच्छी थी कि स्टेडियम में मौजूद सभी लोग ‘नाटू नाटू’ की धुन पर थिरकने लगे। इतना ही नहीं गाने तो सबका स्टैंडिंग ओविएशन भी मिला। उधर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आरआरआर के एक्टर जूनियर एनटीआर का रिएक्शन भी आया है।

जूनियर एनटीआर बोले- ये भारत की जीत है

जूनियर एनटीआर ने कहा कि उनके पास अपनी खुशी जाहीर करने के लिए शब्द नहीं है। यह जीत सिर्फ आरआरआर की नहीं बल्कि पूरे इंडिया की जीत है। यह तो बस शुरुआत है। इंडियन सिनेमा और भी आगे जा सकता है। यह कामयाबी कीरावनी गुरु और चंद्रबोस गुरु, राजामौली और दर्शकों के प्यार के बिना संभव नहीं थी। इसलिए आप सभी को ढेर सारी बधाई।


वैसे बता दें कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री को भी अवार्ड मिला है। Kartiki Gonsalves की The Elephant Whisperers को बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला है। फिलहाल हर कोई भारत की इन उपलब्धियों पर फुला नहीं समा रहा है।

Back to top button