बॉलीवुड

राम-सीता का वनवास हुआ खत्म, 34 साल बाद मॉडर्न डे की रामायण से कर रहे वापसी

रामनंद सागर की रामायण (Ramanand Sagar’s Ramayan) आज भी हर किसी की फेवरेट है। यह 1987 से 1988 तक दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हुई थी। इसे देखने के लिए रविवार सुबह हर कोई अपने सभी काम छोड़ टीवी से चिपक जाता था। इसमें राम का किरदार अरुण गोविल (Arun Govil) और सीता का रोल दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने निभाया था।

अरुण-दीपिका ने इतना जबरदस्त अभिनय किया था कि लोग इन्हें सचमुच के राम-सीता मानने लगे थे। आलम ये था कि लोग इनसे मिलने पर हाथ जोड़ने, पैर पड़ने लगते थे। रामायण के बाद 1989 में यह जोड़ी ‘लव कुश’ शो में भी दिखाई दी। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग राहें चुन ली और अलग-अलग फिल्मों या शोज में नजर आए।

34 साल बाद वापसी कर रही राम-सीता की जोड़ी

deepika chikhalia

अब 34 साल बाद राम-सीता का वनवास खत्म हो रहा है। मतलब यह जोड़ी एक बार फिर ऑनस्क्रीन वापसी कर रही है। दोनों जल्द फिल्म डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता की फिल्म ‘नोटिस’ में नजर आएंगे। तीन दिन पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। मड आइलैंड (Madh Island) पर गांव का एक विशाल सेट तैयार किया गया है।

निर्माता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ‘नोटिस’ फिल्म को रामायण की आधुनिक समय की व्याख्या के रूप में देखते हैं। अरुण और दीपिका की पब्लिक इमेज धार्मिक एंगल वाली अधिक है। इसलिए उन्होंने सोचा कि ये जोड़ी फिल्म के लिए बिल्कुल सही रहेगी। प्रोड्यूसर रघुवंशी बताते हैं कि फिल्म की कहानी एक ऐसे कमजोर आदमी की है जो सच्चाई के लिए लड़ता है। उसकी भ्रष्ट शासन के खिलाफ कैसे जीत होती है यह फिल्म में दिखाया गया है।

मॉडर्न डे की रामायण में आएंगे नजर

रघुवंशी बताते हैं बहुत सी कहानियां रामायण और महाभारत से ही विकसित होती है। नोटिस फिल्म रामायण की मॉडर्न डे की स्टोरी है। फिल्म का टाइटल ये दर्शाता है कि जब भी आपको कोई नोटिस मिलता है तो वह इसके साथ कुछ समस्या लेकर ही आता है। बताते चलें कि दीपिका चिखलिया उर्फ सीता ने 2019 में ‘बाला’ फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

दीपिका को उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म और अरुण संग उनकी जोड़ी एक बार फिर ऑनस्क्रीन पहले जैसा जादू क्रीऐट करने में कामयाब रहेगी। फिल्म को लेकर दीपिका बताती हैं “मेरा किरदार साधारण, घरेलू और दिलचस्प है। फिल्म रामायण जैसी सिंपल स्टोरी है। दर्शकों को सिंपलिसिटी पसंद आती है। महामारी के दौर में मैंने और अरुण ने साथ में एक एड भी की थी।”

यह फिल्म थिएटर में इस साल के अंत तक आ सकती है। अब देखना ये होगा कि क्या टीवी के राम-सीता 34 साल बाद फिर से ऑनस्क्रीन अपना जादू चला पाएंगे? क्या दर्शक उन्हें फिर से पहले जैसा प्यार देंगे? वैसे आप इस जोड़ी को फिर से साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं?

deepika chikhalia

Back to top button