Bollywood

सारा तेंदुलकर से सना गांगुली तक, बेहद खूबसूरत हैं 12 दिग्गज क्रिकेटर्स की बेटियां: PHOTOS

हमारे देश में क्रिकेट का खेल बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। जब भी कोई मैच होता है, तो लोग अपने टीवी के सामने चिपककर बैठ जाते हैं। जितना प्यार इस खेल को मिलता है उतना ही प्यार क्रिकेटर्स को भी मिलता है। फैंस के बीच क्रिकेट से लेकर क्रिकेटर्स तक के लिए जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है।

यही वजह है कि फैंस उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है, इस बारे में जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के पॉपुलर क्रिकेटर्स की खूबसूरत बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पॉपुलैरिटी और सफलता के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं और यह दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं लगती हैं।

सारा तेंदुलकर

इस लिस्ट में हम सबसे पहले बात करते हैं “क्रिकेट के भगवान” कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। सचिन तेंदुलकर और उनकी डॉक्टर पत्नी अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सारा तेंदुलकर मेडिसिन में ग्रेजुएट हैं।

हालांकि इसके अलावा सारा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। सारा सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। उन्हें 2.3 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वह अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत झलकियां शेयर करती रहती हैं। सारा तेंदुलकर किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं।

सोहा अली खान

soha ali khan

अब बात करते हैं सोहा अली खान की, जो खुद एक अभिनेत्री हैं लेकिन वह दिवंगत दिगज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं। सोहा अली खान एक दम अपनी मां शर्मिला टैगोर की तरह ही लगती हैं। एक्टिंग के अलावा सोहा अली खान ने अपने पति व एक्टर कुणाल खेमू के साथ राइटिंग में भी हाथ आजमाया। सोहा अली खान ने लेखन के तहत अपनी पहली किताब भी लिखी है जिसका नाम “इनी और बोबो” है।

सबा अली खान

वहीं अगर हम मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की दूसरी बेटी सबा अली खान की बात करें, तो वह पेशे से ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं। उन्हें उनके साहिब ट्रस्ट भोपाल और सऊदी अरब के “औकाफ-ए-शाही” का संरक्षण नामित किया गया था, जिसकी कीमत साल 2011 में उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी के निधन के बाद 1000 करोड़ रूपए आंकी गई। इतना ही नहीं बल्कि अपनी मां की 2700 करोड़ की संपत्ति की देखभाल भी सबा अली खान करती हैं।

अमिया देव

वहीं दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भाटिया की बेटी का नाम अमिया देव है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। अमिया देव की साल 2014 में “सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय” से ग्रेजुएशन पूरी हुई थी। 26 साल की अमिया देव ने अपने पापा कपिल देव की बायोपिक फिल्म “83”‘ में सहायक निर्देशक के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया है।

आरुनी कुंबले

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रहे अनिल कुंबले ने तलाकशुदा चेतना रामतीर्थ से विवाह किया था। बता दे कि कुमार वी. जागीरदार के साथ चेतना की पहली शादी हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी है, जिसका नाम आरुनी है। लेकिन जब जागीरदार से तलाक हुआ तो उसके बाद चेतना को ही आरुनी की कस्टडी मिली थी। ऐसे में अनिल कुंबले ने जब चेतना से शादी की थी, तो उन्होंने उनकी बेटी आरुनी को अपना नाम दिया।

भले ही आरुनी सौतेली बेटी हैं परंतु अनिल कुंबले उनके साथ एक मजबूत बॉन्डिंग शेयर करते हैं। 29 साल की आरुनी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। आरुनी सोशल मीडिया पर तो ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं। वही अनिल कुंबले और उनकी पत्नी चेतना की जैविक बेटी स्वस्ति कुंबले हैं, जिनकी उम्र 16 साल की है। स्वस्ति अभी कर्नाटक के “द इंटरनेशनल स्कूल बैंगलोर” में पढ़ाई करती हैं।

सना गांगुली

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने डोना गांगुली से शादी की है और इनकी एक खूबसूरत बेटी भी है, जिसका नाम सना गांगुली है, जो वर्तमान में, इंग्लैंड में ‘ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय’ में ग्रेजुएशन कर रही हैं। 22 साल की सना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी क्यूटनेस के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

राबिया सिद्धू

भारतीय क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू भले ही अब क्रिकेट छोड़ चुके हैं लेकिन वह पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की बेटी हैं, जिनका नाम राबिया सिद्धू है।

राबिया पेशे से एक भारतीय फैशन स्टाइलिस्ट और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वहीं राबिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

जैसमीन लांबा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रमन लांबा ने एक आयरिश महिला किम मिशेल क्रॉथर से शादी रचाई थी। दोनों की शादी 7 सितंबर 1990 को हुई थी। यह दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटी का नाम जैस्मिन है और बेटे का नाम कामरान है। लेकिन रमन का निधन 23 फरवरी 1998 को हो गया था जिसके बाद उनकी पत्नी किम मिशेल क्रॉथर अपने बच्चों के साथ पुर्तगाल चली गई थीं। वहीं कपल की बेटी जैस्मिन एक बेटे की मां भी हैं, जिसका नाम उन्होंने अपने दिवंगत पिता के नाम पर रखा है।

देविका मांजरेकर

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय विजय मांजरेकर और उनकी पत्नी माधवी दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटी का नाम देविका है और बेटे का नाम सिद्धार्थ है। क्रिकेटर की बेटी देविका एक फूड ब्लॉगर है, वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।

आलेका शास्त्री

वहीं इस लिस्ट में कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर व भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की बेटी आलेका शास्त्री का नाम भी शामिल है। जब आलेका शास्त्री की आयु 4 वर्ष की थी तभी रवि शास्त्री और उनकी मां रितु सिंह एक दूसरे से अलग हो गए थे। 15 साल की आलेका शास्त्री अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

रुई पावनी

आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मनिंदर सिंह और उनकी पत्नी मलिल दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटी का नाम रुई और बेटे का नाम अर्जुन है। रिपोर्ट्स की मानें, तो रुई पावनी शादीशुदा हैं। हालांकि, क्रिकेटर की बेटी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हैं।

रूही मोरे

पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे और उनकी पत्नी रावी मोरे भी एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता हैं। उनकी बेटी का नाम रूही मोरे है। रूही फिल्म मेकिंग में काफी रूचि रखती हैं।

आपको बता दें कि रूही हाल ही के दिनों में मशहूर फिल्म निर्देशक अपूर्व लखिया की सहायक भी बनी।

सना अंकोला

आपको बता दें कि पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर सलिल अंकोला ने परिणीता अंकोला से विवाह किया था। कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटी का नाम सना अंकोला है और बेटे का नाम करण अंकोला है। सना ने भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल के बेटे चिराग से शादी रचाई है। सना और चिराग एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता हैं। वर्तमान में सना एक मैगजीन के लिए काम करती हैं।

रिशिका अंकोला

वहीं सलिल अंकोला की एक और बेटी है, जिसका नाम रिशिका अंकोला है। यह सलिल अंकोला की सौतेली बेटी हैं। क्रिकेटर की दूसरी पत्नी रिया बनर्जी की पहली शादी से जन्मी बेटी रिशिका अंकोला हैं। करण और बहन सना के साथ रिशिका अंकोला एक स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303