बॉलीवुड

सतीश कौशिक अपने पीछे अकेला छोड़ गए पत्नी और 10 साल की बेटी, उनका आखिरी Video आया सामने

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कॉमेडियन, एक्टर, निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच में नहीं रहे। 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से आज तड़के ही अचानक उनका निधन हो गया। सतीश कौशिक जैसे बेहतरीन अभिनेता और शानदार व्यक्तित्व के चले जाने से फैंस काफी मायूस हो गए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के बीच मातम पसर गया है। सतीश कौशिक फिल्मों में जितना बेहतरीन अभिनय करते हैं, उतने ही बेहतरीन तरीके से उन्होंने फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने अपने 40 साल के करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास और बड़ी पहचान बनाई है। दर्शक उनके हर रोल को काफी पसंद करते थे। लेकिन अब सतीश कौशिक हमारे बीच में नहीं रहे। वह दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए।

सतीश कौशिक ने फिल्मों में जितना बेहतरीन अभिनय किया, उतने ही बेहतरीन तरीके से उन्होंने फिल्मों का निर्देशन भी किया। वह स्क्रीन पर जितने परफेक्ट थे, बैक स्क्रीन पर भी उतने ही दमदार थे। इन सबके अलावा वह एक परफेक्ट फैल फैमिली मैन भी थे। लेकिन अब सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी अकेली रह गईं।

अपने पीछे पत्नी और 10 साल की बेटी को अकेला छोड़ गए सतीश कौशिक

मीडिया से बातचीत के दौरान सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक के द्वारा ऐसा बताया गया कि इस समय सतीश कौशिक की पत्नी और उनकी 10 साल की बेटी घर पर हैं। उन्होंने यह बताया कि करीब 2:00 बजे सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में मुंबई लाया जाएगा।

आपको बता दें कि सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका है। सतीश कौशिक ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने किरदारों से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी लेकिन उनकी निजी जिंदगी में उन पर कई दुखों के पहाड़ टूटे। साल 1985 में सतीश कौशिक ने शशि कौशिक संग शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया था। उनके बेटे शानू कौशिक का जन्म हुआ लेकिन करीब 2 साल की उम्र में उनके बेटे का निधन हो गया था, जिससे अभिनेता काफी टूट गए थे।

जब उनके जीवन में यह दुखद घटना हुई तो इसके 16 साल के बाद 56 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए वह एक बेटी के पिता बने थे। साल 2012 में सरोगेसी के जरिए सतीश कौशिक और शशि कौशिक एक बार फिर माता-पिता बने। अब अभिनेता की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और बेटी अकेले रह गए हैं।

सतीश कौशिक ने 2 दिन मनाई थी होली

आपको बता दें कि सतीश कौशिक 7 मार्च को होली के अवसर पर जावेद अख्तर के घर होली खेलने के लिए पहुंचे थे परंतु क्या पता था कि यह उनके साथ बिताए गए चंद आखिरी यादगार पल हो जाएंगे। सतीश कौशिक ने अपने फैंस को होली की बधाई भी दी थी। उन्होंने इस बार 2 दिन होली सेलिब्रेट की। 8 मार्च को उन्होंने नॉर्थ में होली मनाई थी। इस मौके पर सतीश कौशिक अपने दोस्तों के आग्रह पर दिल्ली में भी होली मनाने पहुंचे हुए थे।

लेकिन देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने की शिकायत हुई और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद दीनदयाल अस्पताल में उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

बताते चलें कि सतीश कौशिक बहुत ही जल्द “कागज 2” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का वह काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। इसीलिए उन्होंने इसके तीसरे पार्ट पर भी विचार करने की बात की थी।

Back to top button