बॉलीवुड

पंकज त्रिपाठी इतनी सादगी से मनाते हैं शादी की सालगिरह, मिट्टी के चूल्हे पर बनाया खाना: VIDEO

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने और बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने आज जो मुकाम हासिल किया है इसके लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत के साथ-साथ संघर्ष भी बहुत किया है। बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले पंकज त्रिपाठी को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था, जिसकी वजह से वह बिहार से मुंबई आ गए थे।

pankaj tripathi

pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी ने कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है और उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि वह बहुत ही अच्छे कलाकार हैं। मौजूदा समय में पंकज त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। पंकज त्रिपाठी एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी सादगी से सबका दिल जीत लेते हैं। भले ही आज पंकज त्रिपाठी करोड़ों रुपए कमाते हैं परंतु फिर भी वह अपने संस्कार और गांव की मिट्टी को नहीं भूले हैं। पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं और अपने बिजी शेड्यूल से पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के लिए समय निकाल लेते हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ अपनी शादी की 19वीं सालगिरह सेलिब्रेट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

इतनी सादगी से पंकज त्रिपाठी मनाते हैं अपनी शादी की सालगिरह

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी ने साल 2004 में शादी रचाई थी। इसी साल 16 जनवरी को इनकी शादी को पूरे 19 साल हो गए। पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर अपने गांव पहुंचे थे, जहां पर इन्होंने देसी अंदाज में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस दौरान पंकज त्रिपाठी धोती कुर्ता पहने और सिर पर गमछा बांधे पत्नी के साथ मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते नजर आए। उन्होंने अपने घर पर हवन पूजन करवाया।

सामने आए वीडियो में पंकज त्रिपाठी बिल्कुल ही देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। वही पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला भी सिर पर घुंघट लिए साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं। सोशल मीडिया पर लोग पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी के इस वीडियो को देखने के बाद कपल की सादगी पर फिदा हो गए हैं। लोग यही कह रहे हैं कि इतने बड़े एक्टर होने के बावजूद भी वह जमीन से जुड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर किसी को अभिनेता का यह अंदाज बहुत पसंद आया और कमेंट कर उनकी सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला अक्सर मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी भी अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा दुनिया को नहीं दिखाते हैं परंतु इसके बावजूद भी फैंस और मीडिया उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं।

पंकज त्रिपाठी का वर्क फ्रंट

वहीं पंकज त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो पंकज त्रिपाठी बहुत ही जल्द भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की बायोग्राफी में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम “मैं अटल हूं” है। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

Back to top button