राशिफल

Rashifal 9 March: गुरुवार को असमंजस की स्थिति में रहेंगी ये 5 राशियां, कार्यस्थल पर बदलाव होगा

हम आपको गुरुवार 9 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी एवं रोमांचक अनुभव होगा। आपके धन के खजाने भरे रहेंगे। दोस्तों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई-बहन भी आपको हर काम में सपोर्ट करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। सामाजिक जीवन की अपेक्षा आध्यात्मिक जीवन की ओर आपका झुकाव होगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको परिवार में शान्ति मिल सकती है। मित्रों और संबंधियों के साथ परस्पर सहयोग बना रहेगा। ऑफिस के काम में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। अधिकारी लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर कार्य पूरा करने की सोचें। मजबूत मानसिकता से आपको कार्य में सफलता मिल सकती है। मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से शरीर की मालिश करें। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर किसी से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज घरवालों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आएंगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक मोर्चे पर, घर में शांति बनी रहेगी और आपके बच्चे बहुत अनुशासित होंगे। किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, अपनी भावनाओं का भा ध्यान रखें। स्टॉक मार्केट क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी भी प्रकार की रिस्क नहीं लेनी है। आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें। किसी एक बात पर अटके रहने से अन्य कामों की प्रगति में अटक सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाएं तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय आज अच्छी सफलता मिलेगी। अहंकार से बचें। अहंकार और जिद्दी स्वभाव की वजह से लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती है। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। आप नए कौशल और प्रभावशाली लोगों के साथ सम्बन्ध विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके सामने आने वाली कठिनाइयों अब गायब हो जाएंगी और रुके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज आप थोड़े सुस्त बने रहेंगे। लेकिन अगर आप अनुबंध आधारित या अस्थायी नौकरी करते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि काम में आलस्य और लापरवाही उनके रोजगार के लिए समस्या पैदा कर सकती है। आज आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। घर का माहौल बिगड़ सकता है। भाई बहनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप शुभ प्रगति कर पाएंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन व्यस्तता भरा हो सकता है, आय में वृद्धि होगी। अपने सपनों को जीवित रखें। संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मन में विचारों की अधिकता होने से कुछ अशांत रह सकता है। ऑफिस में सबके साथ सामंजस्य बिठाने में आप सफल रहेंगे। बिजनेस में आपको मनचाहा मुनाफा मिलेगा। परिवार में सबके साथ आपको रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। करियर में आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। छोटे-भाई बहनों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन भी चिंतित रहेगा। नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो लोग सोशलसाइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना काम आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको योजनाएं बनानी शुरू कर देनी चाहिए। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको लाभ मिलेगा। धर्म-आस्था में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अपने घर की कीमती वस्तुओं और पैसों को आपको संभालकर रखने की जरूरत है। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आपका भाई आपकी सोच से ज्यादा मददगार होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पारिवारिक माहौल ठीक बना रहेगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। किसी भी तरह की चुनौती हो आप उसका सामना डटकर करें। डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज आप अपने रोजगार का स्थान बदल सकते हैं। उपहार, पुरस्कार या किसी अन्य प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपना कॉन्फिडेंस बनाये रखना चाहिए।

आपने Rashifal 9 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button