राशिफल

Rashifal 30 January: इन 6 राशियों के लिए खुशियां लाएगा आज का दिन, शानदार उपलब्धि हासिल करेंगे

हम आपको सोमवार 30 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखें। आज काम ज्यादा रहेगा। शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। किए गए कामों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संतान से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे, परंतु उनसे वैचारिक मतभेद हो सकता है। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपके सहकर्मी भी आपकी मेहनत देखकर काफी प्रभावित हो सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि के योग आपके लिए बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। आज खुश और ऊर्जावान बने रहेंगे। छात्र आज उच्च अंक प्राप्त करेंगे। आपके माता-पिता आप पर उपहारों की बौछार कर सकते हैं। आपके कार्य पूर्ण तो होंगें, किन्तु उनमे कुछ देरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आप एक विशेष योगदान के लिए अपने व्यावसायिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी समस्याओं को लेकर हर तरह के लोगों से सलाह मांगने की कोशिश करेंगे। आपसी संबंधों को और महत्व देने की जरूरत है। काम का दबाव रहेगा। किसी खास काम के संबंध में बड़ा फैसला ले सकते हैं। पत्नी या पार्टनर से सहयोग मिलेगा। अजनबी लोगों से दूर रहें। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। मेहनत करें और आलस्य से दूर रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी या लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर में मायके पक्ष का कोई मेहमान आएगा, जिससे आप अपने अंतर्मन की बातचीत करेंगे और मन प्रसन्न होगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है। किसी भी मित्र को गलत बात के लिए प्रेरित न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अटके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्य की सेहत में सुधार होगा। आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। घर को व्यवस्थित रखना कष्टदायक हो सकता है। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु किसी बात को लेकर छोटे भाइयों से विवाद भी हो सकता है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका मन काफी दुखी रहेगा। जो भी हृदय में भार है उसको दरकिनार करते हुए केवल कार्य पर ही फोकस करना सही रहेगा। क्रोध को अपने कार्य से अलग रखना चाहिए। वाणी पर संयम रखना होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। आप बकाया वसूली के प्रयास करें क्योंकि वो धन आपको प्राप्त होने की संभावना है। आप कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो पूरी तरह से सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। छोटे भाइयों से विवाद हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। स्वास्थ्य थोडा अस्थिर रह सकता है। आज आप किसी भी अजनबी पर जल्दी विश्वास न करें, भले ही वह कितना भी सौम्य और आकर्षक हों।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज माताजी की तरफ से लाभ होगा। मानसिक तनाव का कारण जानकर उन्हें दूर करने की कोशिश करें, क्योंकि योजना आपके द्वारा ठीक से बनाई जाती है, लेकिन उस पर टिके रहना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका आत्मविश्वास लगातार बढ़ेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। आपके कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन संबंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। किसी संवेदनशील स्थिति से आप अपने आत्मविश्वास के बूते साफ बच निकलेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा। कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आज आपको नए कार्य मिलने की संभावना है। संतान से मदद प्राप्त होगी। आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय ले पाएंगे। आज के दिन आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपका व्यवसाय एवं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना उलझें। आज आपको सोच-समझकर और कुछ मौकों पर जल्द फैसले लेने की जरूरत पड़ेगी। अन्यथा आप पास आया हुआ कोई बड़ा मौका गंवा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में एक नया मोड़ आ सकता है।

आपने Rashifal 30 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>