राशिफल

Rashifal 28 January: आज इन 4 राशि के युवाओं को मिलेगी खुशखबरी, बेहद सुखद रहेगा यह दिन

हम आपको शनिवार 28 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 January 2023

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी भी यात्रा को स्थगित करना उचित होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। किसी बात को लेकर संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएगी। दैनिक काम विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे, परंतु आप अपने बुद्धि-विवेक से प्रेमपूर्ण वातावरण बना लेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च होगा। बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण हैं। कुछ अनचाही समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की कोशिश सफल रहेगी। अपने कामों के अलावा भी अन्य काम सीखने पर ध्यान देना होगा, इस कारण आपके व्यक्तित्व में बदलाव नजर आएगा। आक्रामकता से बचें। असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। घर में नया मेहमान आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। कम वक्त में अधिक काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए आवश्यक होगा। वक्त की कमी के कारण तनाव रह सकता है। कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने आसपास में चल रही घटना पर पूरा ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। अपने मन को शांत करें। कामकाज में आज कोई कठिन काम पूरा हो जाएगा। घर में बड़े-बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति बनेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवसायी घाटे में रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बना कर चलना होगा, घर से संबंधित कोई वस्तु खरीदने की सोच रहें है तो खरीद सकते हैं। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे, किन्तु आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आमदनी की तुलना में व्यय ज्यादा होगा। रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत जीवन में कुछ बदलाव करने होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। अपनी उर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। आप जो योजनाएं बनाएंगे, उसमें आप को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। आप स्वयं को ऊर्जान्वित महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके साथ कोई चमत्कार या कोई विशेष घटना घटने की उम्मीद नहीं है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। संतान द्वारा सराहनीय काम आज होगा, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप जिस क्षेत्र में दिमाग व धन लगाएंगे, विजय हासिल करेंगे। किसी भी उपलब्धि पर घमंड नहीं करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी उम्मीदें प्रबल हैं, लेकिन आज आप किसी को भी अपने व्यवहार पर हावी न होने दें। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। जीवनसाथी को वर्तमान में क्रोध अधिक आएगा। किसी से बात करते समय गलत भाषा का प्रयोग न करें। आपका आध्यात्मिक और बौद्धिक रूझान बढ़ेगा और आप स्वयं को ईश्वर के निकट महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज काम पूरा करने के लिए ज्यादा समय लगेगा। हर मामले में थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। कुछ खर्चे बेवजह हो सकते हैं। लेनदेन के कार्यों में सावधानी जरूरी है। महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी। भाई-बहनों में मधुरता बढ़ेगी। जटिल समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। शॉपिंग सम्बन्धी गतिविधियों में तेजी आएगी। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी महत्वाकांक्षाएं बहुत प्रबल रहेंगी। दिन भर मन में तरह-तरह के सपने तैरते रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में निरन्तर सुधार होता रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरी कामों में व्यस्तता रह सकती है। पुरानी परेशानी समाप्त हो सकती है। आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने लोगों से जुड़ना होगा और उनकी मदद लेने की कोशिश करनी होगी। आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको बुखार, जुकाम आदि जैसी तकलीफें हो सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार रखेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। आज माता पिता के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने माता और पिता के लिए कोई खास गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है। परिवार में किसी विवाद को सुलझा सकते हैं। अपनी ताकत से ज्यादा कार्य नहीं करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। आज पिता के साथ किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप सहयोगी की भूमिका को स्पष्ट रूप से तय करने में लगे रहेंगे। जो विवादों से बचने में सहायता करेंगे। कामयाबी के रास्ते बन रहे हैं।

आपने Rashifal 28 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button