राशिफल

Rashifal 26 January: आज बसंत पंचमी के दिन पलटेगी इन 7 राशियों की किस्मत, बड़े लाभ से होंगे खुश

आज बसंत पंचमी का दिन है। बसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा माना गया है। इस दिन ज्ञान, बुद्धि, कला की देवी मां सरस्वती की आराधना की जाती है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 January 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जीवनसाथी द्वारा कुछ रूखा व्यवहार किया जाएगा। आपको प्रेमपूर्ण व्यवहार करना है। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। घर में लोगों का आना-जाना रहेगा। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोलें। पिता से संबंधित स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। खर्चे का भी योग बन रहा है। आज आपको सुस्ताने का जरा भी अवसर मिले, तो उसे व्यर्थ न गंवाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। अपार प्रसन्नता होगी। व्यापार करने वाले लोगों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। कारोबारी वर्ग को पुराने निवेशकों के चलते लाभ मिल सकता है। आज कारोबार में वृद्धि के योग है तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। पुराने किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। घर में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए किसी भी तरह की बहस से दूर रहें। कई मौक़े ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आपके पास जिम्मेदारियां भी पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव कम रहेगा। अपनी योग्यता पर शंका न करें। पारिवारिक संपत्ति का आपको भरपूर लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेगे। आपको चाहिए की किसी प्रकार का विवाद ना करें। उच्च अधिकारी आपके कौशल की सराहना करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप बहुत व्यावहारिक और यथार्थपरक रहेंगे। आज आपके परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहें जातकों का आत्मविश्वास उन्हें बीमारी से पार पाने में मदद करेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में जूनियर आपसे कुछ नया सीखना चाहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन सुखद आश्चर्य लेकर आने वाला है। आपके सारे प्रयास अपने दायरे के लोगों, अपने मित्रों-रिश्तेदारों के बीच अपनी छवि अच्छी बनाने की दिशा में रहेंगे। उधार दी राशि प्राप्त कर सकेंगे। पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में कोई कठिनाई नहीं होगी। परिजनों से आप संतोष और खुशी प्राप्त कर सकेंगे। आज आप अपने विचारों पर अमल करने की स्थिति में हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ स्वास्थ्य हेतु योग और ध्यान को अपनाएं। आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय व संतान के किसी भी मुद्दे पर विचार विमर्श करते समय संयम को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई बात विवाद खड़ा हो सकता है। आपके बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में खुशियां एवं तरक्की मिलेगी। पत्नी के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जो व्यक्ति लेखन से जुड़े हुए हैं उनके लिए समय लाभकारी सिद्ध होगा। किसी की बातों पर आंखें बंद कर भरोसा न करें। समाज में आप मान- सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी राशि के लिए स्थिति बहुत सकारात्मक नहीं है। ऊर्जा की कमी रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए आज आपको स्वयं ही प्रयास करने होंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी, क्योंकि ग्रहों की स्थिति सकारात्मक चल रही है। आज कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में किसी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव हो सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

प्रेमी अपने साथी के प्रति अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आज कुछ नया काम करने को मिल सकता है। विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के साथ अनबन हो सकती है, ऐसे में गुस्से को शांत रखना ही बेहतर साबित होगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको काफी सारी नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। जितना आपने मुनाफे के लिए सोच रखा है, उससे अधिक कि उम्मीद है। किसी की आलोचना के पीछे भी आपके फायदे की बात छुपी हुई हो सकती है इसलिए हर तरह के विचार को विनम्रता से समझें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। महिलाएं आज घरेलू कार्यों को निपटाने में सफल होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। माता का सम्मान करें। आपके कठोर मेहनत के चलते कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आप साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे। माता को रक्त संबंधी विकार हो सकता है। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। सहयोगी कार्यों में आपकी मदद करेंगे। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको जो भी बोलना है उसमें आपको आशावादी रहना चाहिए। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए शत्रुओं से भी मोल-जोल बढ़ाना होगा। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग आज नये जोश के साथ दिन व्यतीत करेंगे। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। नए करार के लिये आज का दिन उचित नहीं है। किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।

आपने Rashifal 26 January 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 January 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 January 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>