राशिफल

जीवन की परेशानियों से मुक्त होने और समृद्धि पानें के लिए राशि अनुसार 5 सितम्बर तक कर ले यह उपाय

हिन्दू धर्म में भवगवान गणेश को देवताओं में सबसे अग्रपूज्य माना जाता है। भाद्रपद के महीने में शुक्लपक्ष की चतुर्थी से भगवान गणेश की पूजा प्रारम्भ हुई थी, जो 10 दिनों तक चलती है। उस दिन को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अगले 5 सितम्बर मंगलवार के दिन अनंत चतुर्दशी पड़ रही है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा समाप्त होगी और उनका विसर्जन किया जायेगा।

भगवान गणेश कर देते हैं सभी समस्याओं का अंत:

यह पूरा समय भगवान गणेश को खुश करने का अच्छा समय होता है। अगर भगवान गणेश को प्रसन्न कर दिया जाये तो वह व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याओं का अंत कर देते हैं, साथ ही साथ उसके सोये हुए भाग्य भी जाग जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें राशि के आधार पर किया जाता है। इन उपायों को अपनाकर भगवान गणेश को प्रसन्न किया जा सकता है।

राशि के अनुसार करें ये उपाय:

*- मेष राशी:

मेष राशि वाले लोगों को भगवान श्रीगणेश को रेशमी दुपट्टा अर्पित करना चाहिए। इससे अगर उनकी शादी-शुदा जिन्दगी में कोई समस्या चल रही हो तो वह हल हो जाती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास भी बढ़ता है।

*- वृषभ राशि:

इन राशि वालों को भगवान गणेश को 5 अलग-अलग तरह के लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। इससे उन्हें जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

*- मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों को भगवान गणेश का अभिषेक कच्चे दूध से करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने वाले को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

*- कर्क राशि:

इस राशि के लोगों को भगवान श्रीगणेश को दूभ या दूर्वा अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली शारीरिक और मानसिक सभी प्रकार की परेशानियों का नाश हो जाता है।

*- सिंह राशि:

सिंह राशि वाले लोगों को स्फटिक से बनी हुई मूर्ति भगवान श्रीगणेश की मूर्तियाँ भक्तों में बांटनी चाहिए। ऐसा करने से समाज में उस व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है।

*- कन्या राशि:

कन्या राशि वाले लोगों को भगवान श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार में जो भी समय चल रही होगी, वह समाप्त हो जाएगी।

*- तुला राशि:

इस राशि वाले लोगों को भगवान श्रीगणेश की पूजा आम के पत्तों से करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

*- वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वाले जातकों को भगवान गणेश को गुड़, चीनी और दही का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में उनके ऊपर कोई संकट नहीं आता है।

*- धनु राशि:

इस राशि के जातकों को भगवान श्रीगणेश का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से उनके सोये हुए भाग्य जग जाते हैं और धन आने के योग बनने लगते हैं।

*- मकर राशि:

इस राशि वाले व्यक्ति को भगवान गणेश को हल्दी की गाँठ चढ़ानी चाहिए। उसके बाद उसे घर की तिजोरी में रख देना चाहिए। इससे घर में कभी धन की समस्या नहीं आएगी।

*- कुम्भ राशि:

कुम्भ राशि के जातकों को 21 गुलाब के फूल लेकर भगवान गणेश को अर्पित करना चाहिए। इससे संतान सम्बन्धी समस्या का संधान होता है।

*- मीन राशि:

इस राशि के जातकों को पीले रंग का रेशमी कपड़ा भगवान गणेश को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यापार में काफी लाभ होता है।

Back to top button