विशेष

राजकुमारी को हुआ नौकर के बेटे से प्यार, फिर कुछ ऐसा हुआ जान कर दंग रह जाएंगे आप ..

प्यार के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे खुबसूरत चीज होती है। बिना प्यार के इस दुनिया में रहना मुश्किल है। जब कोई इंसान प्रेम में होता है तो उसके लिए धन-दौलत, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का कोई मोल नहीं होता है। प्यार करने वालों की अपनी एक अलग ही दुनिया होती है, जिसमें वह सबकुछ भूलकर रहते हैं। प्यार के बारे में अक्सर ये भी कहा जाता है कि इसमें मालिक और नौकर का भी फर्क नहीं होता है।

नौकर के बेटे से शादी करके कर दिया है पूरी दुनिया को हैरान:

प्यार के बीच उम्र और जात-पात, रंग-रूप का भी कोई बंधन नहीं होता है। प्यार बड़ा ही पवित्र होता है। हाल ही में एक ऐसी ही पवित्र और अद्भुत प्रेम कहानी मलेशिया में देखने को मिली है। वहाँ सोने के जहाज में उड़ने वाले सुल्तान की बेटी ने एक नौकर के बेटे से शादी करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। जी हाँ यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। यह सच्चे प्यार की एक सच्ची कहानी है।

प्रॉपर्टी डेवलपमेंट फार्म में करता है छोटी सी नौकरी:

इस कहानी ने दुनिया के तमाम उन लोगों के मुँह पर ताला लगा दिया है, जो यह सोचते हैं कि प्यार और शादी केवल अपनी बराबरी के लोगों से ही करना चाहिए। जोहोर स्टेट की राजकुमारी तुंकू तुन अमिनाह मैमुनाह इस्कांदरियाह ने डच मूल के निवासी डेनिस मुहम्मद अब्दुल्लाह से पिछले महीने 14 अगस्त को शादी कर ली। सुल्तान का यह दामाद एक प्रॉपर्टी डेवलपमेंट फर्म में छोटी सी नौकरी करता है।

मलेशिया के एक कैफे में 3 साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात:

बताया जा रहा है कि दोनों पहली बार 3 साल पहले मलेशिया के एक कैफे में मिले थे। उस मुलाकात के बाद दोनों धीरे-धीरे नजदीक आ गए और दोनों में प्यार हो गया। लेकिन दोनों की शादी के बीच में धर्म आ रहा था। डेनिस ने अपने प्यार को पाने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों की शादी इस्लाम धर्म के रीति-रिवाजों के साथ धूम-धाम से की गयी। डेनिस नीदरलैंड के एक छोटे से शहर से हैं।

माँ कपड़े की और पिता फूल की दुकान पर करते हैं काम:

वह पहले एक मॉडल और सेमी प्रोफेशनल फुटबॉलर भी रह चुके हैं। उनकी माँ एक कपड़े की दुकान में और पिता एक फूल की दुकान में काम करते हैं। जोहर के सुल्तान इब्राहीम इस्माइल इब्नी अलमरहम सुल्तान इस्कांदर अल हज मलेशिया के सबसे ताकतवर सुल्तानों में से एक माने जाते हैं। सुल्तान वहाँ की आर्मी के कर्नल इन चीफ भी हैं। जानकारी के मुताबिक उनके पास कुल 102 अरब की संपत्ति है। बताया जा रहा है कि सुल्तान के पास लगभग 641 करोड़ रूपये की एक गोल्ड प्लेटेड प्लेन और एक बहुत ही आलीशान तीन मंजिला महल भी है।

Back to top button