विशेष

आज का दिन है बेहद ख़ास, इस तरह कर सकते हैं आप अपनी सभी इच्छाएँ पूर्ण

आज रविवार के दिन दिनांक 03.09.2017 को भाद्रपद शुक्लपक्ष की द्वादशी पड़ रही है। आज के दिन को वामन द्वादशी भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार आज के दिन को विजयद्वादशी पर्व के रूप में मनाया जाता है। श्रीमदभगवत पुराण के अनुसार भगवान विष्णु ने श्रवण नक्षत्र व्यापिनी द्वादशी के दिन ही अभिजीत मुहूर्त में वामन अवतार लिया था। भगवान विष्णु ने यह अवतार राजा बलि की परीक्षा लेने के लिए था।

आपकी प्रसिद्धि फैलती है पूरी दुनिया में:

उन्होंने वामन अवतार लेकर तीन पग में ही पूरी श्रृष्टि नाप दी थी। आप के दिन वामन अवतार की पूजा करने से तीनों लोकों की पूजन समान वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। मनुष्य द्वारा जीवन में किये गए सभी पापों का नाश होता है। आज के दिन हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार यज्ञोपवीत से भगवान वामन की प्रतिमा स्थापित किये जाने का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन पूजन करने से व्यक्ति की प्रसिद्धि पूरी दुनिया में फैलती है।

पूजन विधि:

भगवान वामन अवतार को विष्णु जी का ही अवतार माना जाता है। भगवान विष्णु को इस श्रृष्टि का पालनहार कहा जाता है। जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आया, इन्होने उसे दूर किया है। आज के दिन भगवान वामन का चित्र लेकर उसका पंचोपचार पूजन करने। सबसे पहले गाय के घी का दीपक जलाएं, उसके बाद चमेली का धूप करें। लाल और पीले रंग के फूल चढ़ाकर रक्त चन्दन अर्पित करने। तत्पश्चात सेब का भोग लगाकर इस विशिष्ट मंत्र का 108 बार जाप करें। पूजा के बाद सेब किसी गरीब को दे दें।

विशिष्ट मंत्र:

वं वामनाय नमः॥

पूजन मुहूर्त:

दिन 11:55 से 12:45 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:55 से 12:45 तक।

अमृत काल:

रात 12:10 से रात 01:53 तक।

यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – पश्चिम। राहुकाल वास – उत्तर। अतः आज पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।

शुभ रंग:

नारंगी।

शुभ दिशा:

पूर्व।

शुभ समय:

दिन 14:00 से शाम 16:00 तक।

शुभ मंत्र:

वं वारिजाताक्षाय नमः॥

शुभ टिप्स:

जीवन में अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए आज के दिन विष्णु मंदिर में शहद चढ़ाएं।

जन्मदिन के लिए शुभ:

जीवन में सफलता पाने के लिए आज के दिन विष्णु मंदिर में यज्ञोपवीत (जनेऊ) चढ़ाएं।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

अगर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ गया है तो आज के दिन दंपति विष्णु मंदिर में घी के 12 दीप जलाये, इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।

Back to top button