बॉलीवुड

Pics : इतना बड़ा और हैंडसम हो गया रवीना का बेटा रनबीर, हीरो बना तो कर देगा कई एक्टर की छुट्टी !

90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रवीना टंडन अब भी फ़िल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। 47 साल की उम्र में भी रवीना अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड में वे करीब 30 सालों से सक्रिय हैं। हालांकि अब रवीना साइड या सहायक रोल में ही देखने को मिलती हैं।

raveena tandon

रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म पत्थर के फूल (Patthar Ke Phool) से की थी। साल 1991 में आई इस फिल्म में रवीना के साथ अभिनेता सलमान खान ने काम किया था। इस फिल्म के बाद रवीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

raveena tandon

90 के दशक में रवीना टंडन ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। उनकी अदाकारी, उनका डांस और उनकी खूबसूरती सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अपने करियर में काफी लोकप्रियता और सफलता हासिल करने के बाद रवीना शादी के बंधन में बंध गई थी। उन्होंने साल 2004 में अनिल थदानी संग ब्याह रचाया था।

raveena tandon marriage

रवीना के पति अनिल एक बिजनेसमैन हैं। वे एक फिल्म वितरक है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों शादी के बंधन में बंधने के बाद दो बच्चों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता बने थे।

raveena tandon

कपल की बेटी का नाम राशा थडानी है और बेटे का नाम रनबीर थडानी है। रवीना की बेटी राशा हूबहू उनकी तरह दिखती है और वे मां की तरह ही खूबसूरत भी है। उनकी चर्चा अक्सर होते रहती है हालांकि आपसे फिलहाल हम रवीना के बेटे रनबीर के बारे में बात करेंगे।

हाल ही में रवीना फीफा विश्वकप 2022 का फाइनल मुकाबला देखने के लिए क़तर पहुंची थीं। फीफा विश्वकप 2022 का खिताबी मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। इस महामुकाबले में अर्जेंटीना ने जीत हासिल की। इस मैच को अन्य कई स्टार्स ने भी स्टेडियम में देखा था। वहीं रवीना भी अपने बेटे रनबीर के साथ नजर आई।

रवीना ने कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किए है। इनमें उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए रवीना ने लिखा था कि, ”दूसरा दिन ! फीफा में फाइनल! क्या गजब का रोमांचक मैच है! बढ़िया सीटें! इलेक्ट्रिक वाइब! #messimagic, घर में सबसे अच्छी सीटें ”बेटा खुश! आप और क्या चाहते हैं ! ! #Motheroftheyear मेरे बेटे आधिकारिक फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर मैं”।


फीफा विश्वकप फाइनल के दौरान जहां रवीना टंडन सफ़ेद रंग के कपड़ों में नजर आई तो वहीं उनके बेटे ने काले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। मां बेटे की इस जोड़ी ने स्टेडियम में बैठकर फाइनल मैच का मजा लिया और इस यादगार पल को रवीना ने अपने फोन के कैमरे में भी कैद कर लिया।

बात अब रवीना के वर्कफ़्रंट की करें तो उन्हें आख़िरी बार फिल्म KGF 2 में देखा गया था। इसमें उन्होंने रामिका सेन का रोल निभाया था। वहीं अब वे फिल्म घुड़चढ़ी में नजर आने वाली है।

Back to top button