बॉलीवुड

बॉलीवुड पर सालों से राज कर रहे ये 5 स्टार है विदेशी नागरिक, भारत में नहीं है वोट देने का अधिकार

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में अक्सर कुछ न कुछ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के पांच ऐसे मशहूर कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से भारत में रह रहे हैं, बॉलीवुड में काम कर रहे हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है उनके पास भारत के चुनावों में मतदान करने का भी अधिकार नहीं हैं।

दीपिका पादुकोण

deepika padukone

दीपिका पादुकोण आज के समय में हिंदी सिनेमा की एक बड़ी अभिनेत्री हैं। दीपिका पादुकोण एक ग्लोबल स्टार के रूप में पहचान रखती हैं। 36 साल की हो चुकी दीपिका का जन्म डेनमार्क के कोपेनहैगन में हुआ था। दीपिका के पास डेनमार्क की नागरिकता भी है और वे भारत की नागरक नहीं है। इस वजह से वे भारत के चुनावों में मतदान भी नहीं करती है।

अक्षय कुमार

akshay kumar

हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार अक्षय कुमार के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है। अक्षय एक समय अपने फ्लॉप फ़िल्मी करियर से निराश होकर कनाडा मे रहने का प्लान बना रहे थे हालांकि बाद में उन्होंने करियर में सफल होने के बाद ऐसा ख्याल छोड़ दिया। कुछ दिनों पहले अक्षय ने यह भी बताया था कि जल्द ही उन्हें भारत की नागरिकता और भारतीय पासपोर्ट भी प्राप्त हो जाएगा।

आलिया भट्ट

alia bhatt

आलिया भट्ट ने बहुत कम समय में ही अपनी एक ख़ास और बड़ी पहचान बना ली हैं। बॉलीवुड में करीब 10 साल से सक्रिय आलिया हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री बन चुकी हैं। आलिया बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं लेकिन वे भारत की नागरिक नहीं हैं। उनकी मां और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनी राजदान ब्रिटेन से हैं और आलिया के पास भी ब्रिटिश नागरिकता है। वे भी भारत में मतदान नहीं करती है।

जैकलीन फर्नांडीज

jack

जैकलीन फर्नांडीज का पहले भारत से कोई नाता नहीं था। वे मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं। जैकलीन फर्नांडीज मिस यूनिवर्स ऑफ श्रीलंका रह चुकीं हैं। यह खिताब उन्होंने साल 2006 में जीता था। इसके बाद वे भारत आ गई थीं और बॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर बनाया। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज के पास श्रीलंका की नागरिकता हैं। 37 वर्षीय इस अभिनेत्री का नाम बहरीन के मनामा में हुआ था।

कैटरीना कैफ

katrina kaif

हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम भी इस सूची में शामिल है। बता दें कि कैटरीना का बचपन कई देशों में बीता है। वहीं उनका जन्म हांगकांग में हुआ था। जबकि उनके पास नागरिकता ब्रिटेन की है।

Back to top button