विशेष

शाहीन से इस दिन होगी अफरीदी की बेटी की शादी, देखे कितनी खूबसूरत है शाहीन की होने वाली बीवी अंशा

लंबे समय से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की शादी की चर्चा है। वे पाकिस्तान के पूर्व लोकप्रिय क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी से शादी करने वाले हैं। अक्सर दोनों का रिश्ता चर्चा में बने रहता है। अक्सर दोनों की शादी की खबरें सुर्खियां बटोरती है। एक बार फिर से दोनों की शादी की चर्चा हो रही है।

बता दें कि शाहदी अफरीदी की पांच बेटियां है। उनकी बड़ी बेटी का नाम अंशा अफरीदी है। जल्द ही अंशा शाहीन अफरीदी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी साल 2023 में फरवरी माह में तीन तारीख को होगी।

शाहिद अफरीदी ने नादिया से की शादी, बने 5 बेटियों के पिता

shaheen afridi

shahid afridi

शाहिद अफरीदी की पत्नी का नाम नादिया अफरीदी है। शादी के बाद दोनों पांच बेटियों के माता-पिता बने। अंशा के अलावा दोनों की अन्य चार बेटियों के नाम अक्शा अफरीदी, असमारा अफरीदी, अज्वा अफरीदी और अरवा अफरीदी हैं। अब शाहिद और नादिया की बेटी अंशा शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

shahid afridi

बता दें कि अफरीदी की बेटी अंशा दिखने में बेहद खूबसूरत है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल है। वे अक्सर अपने पिता के सतह नजर आती है। अंशा अपने पिता के दिल के बेहद करीब है। बाप और बेटी के बीच एक मजबूत और ख़ास बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

2 साल पहले पक्की हो गई थी शाहीन और अंशा की शादी

shaheen afridi and ansha afridi

अंशा और शाहीन की शादी दो साल पहले ही पक्की हो गई थी। हालांकि अंशा की पढ़ाई के कारण शादी अब तक नहीं हो पाई। हालांकि अब दोनों की शादी में ज्यादा इंतजार नहीं है। नए साल में दोनों निकाह कर लेंगे।

ansha

बता दें कि शाहिद पाकिस्तान के सफल और लोकप्रिय क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20I में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। वे गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाते थे। अफरीदी ने 27 टेस्ट मैचों में 5 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1716 रन बनाए और 48 विकेट लिए। वहीं 398 वनडे मैचों में 6 शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 8064 रन बनाए और 395 विकेट लिए। जबकि 99 टी-20I मुकाबलों में अफरीदी ने 1416 रन बनाए और 98 विकेट हासिल किए।

shaheen afridi

shaheen afridi

वहीं बात अब अफरीदी के होने वाले दामाद शाहीन शाह अफरीदी के करें तो 22 साल का यह नौजवान पाकिस्तान क्रिकेट का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। पाकिस्तान के लिए उन्होंने साल 2018 में वनडे से डेब्यू किया था। शाहीन ने अब तक 32 वनडे मैचों में 62 विकेट, 25 टेस्ट मैचों में 99 विकेट और 47 टी-20I मैचों में 58 विकेट लिए। फिलहाल वे चोट के कारण पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं।

shaheen afridi

 

Back to top button