बॉलीवुड

FIFA World Cup लुक पर आया दीपिका का बयान, ट्रोल होने के बाद लोगों को लताड़ा, शेयर किया Video

बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों जमकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। पहले वे अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर विवादों में घिर गई थी। जबकि इसके कुछ दिनों बाद वे फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल में देखने को मिली थी। जहां उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल किया गया।

deepika padukone

बता दें कि फीफा विश्वकप 2022 के खिताबी मुकाबले के दौरान स्टेडियम से पहले दीपिका मैदान पर नजर आई थीं। यह उनके लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। मैदान में उन्होंने फीफा विश्वकप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च करती हुई नजर आई थीं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च करने वाली पहली भारतीय बन चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)


18 दिसंबर की रात को फीफा विश्वकप 2022 का खिताबी मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला गया। इस मैच में अर्जेंटीना ने जीत हासिल की। दोनों ही टीमों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच शुरू होने से पहले पूरी दुनिया ने दीपिका पादुकोण को मैदान पर देखा। हालांकि वे अपने लुक को लेकर जमकर ट्रोल हुईं।

फैंस को लगा था कि अपने लुक्स से दीपिका सभी का ध्यान खींच लेगी लेकि ऐसा उन्हीं हुआ। उनका लुक उन पर भारी पड़ गया। उन्होंने अपने लुक से अपने फैंस को निराश कर दिया। दीपिका को तो ट्रोल होना ही पड़ा वहीं उनकी स्टाइलिस्ट शालीन नथानी की भी लोगों ने क्लास लगा दी। हालांकि अब इस ट्रोलिंग पर दीपिका ने चुप्पी तोड़ दी है।

deepika padukone

फीफा लुक पर ट्रोल होने के बाद दीपिका ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें वे अपने लुक को लेकर काह रही है कि, ”मेरे डियर फ्रेंड Nicolas द्वारा क्रिएट किया हुआ ये बहुत स्पेशल लुक था। इस लुक के बारे में मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो ये है कि ये ट्रॉफी लॉन्च करने के लिए काफी परफेक्ट है। इसके साथ ही ये लुक सुपर कंफर्टेबल भी है”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Louis Vuitton (@louisvuitton)


बता दें कि फीफा विश्वकप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च करने के दौरान दीपिका Louis Vuitton के आउटफिट में नजर आईं। दीपिका इसकी ग्लोबल ब्रैंड एंबेसडर भी हैं। उनका लुक व्हाइट शर्ट, ब्राउन ओवरकोट, ब्लैक tulle स्कर्ट, ब्लैक बेल्ट, हाई हील बूट्स की मदद से कम्प्लीट हुआ। उन्हें इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

deepika

बात दीपिका के वर्कफ़्रंट की करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और शाहरुख़ खान भी नजर आने वाले हैं।

Back to top button