बॉलीवुड

बॉलीवुड की क्वीन हैं यह छोटी सी बच्ची, अपने दम पर बनी बड़ी स्टार, सुपरस्टार भी इसके आगे फेल !

बॉलीवुड सेलेब्स की पुरानी और बचपन की तस्वीरें हम अक्सर आपके लिए लाते रहते हैं। एक बार फिर से हम आपके लिए कुछ ऐसा ही पेश करने जा रहे हैं। अब हम आपके लिए जिस सेलेब की तस्वीर लाए हैं उसे बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता हैं। इसके आगे अच्छों अच्छों की बोलती बंद हो जाती हैं।

नीचे आपको एक तस्वीर नजर आ रही होगी इनमें दो लड़कियां आपको देखने को मिल रही होगी। ये दोनों बहनें हैं। इनमें से जो छोटी बहन हैं वो बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन अभिनेत्री हैं। अगर आप तस्वीर में नहीं पहचान पाए हैं कि इनमे से कौन सी लड़की एक एक्ट्रेस हैं तो आपको हम बता देते हैं। तो आइए जानते हैं कि यह छोटी सी बच्ची कौन हैं।

kangana ranaut

तस्वीर में नजर आ रही बड़ी लड़की का नाम रंगोली रनौत हैं जबकि उनके ठीक पास में उनकी छोटी बहन खड़ी हैं कंगना रनौत। जी हां…। तस्वीर कंगना रनौत के बचपन की है जिसमे वे अपनी बड़ी बहन संग नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कंगना की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा हैं। वे इसमें स्कूल ड्रेस में देखने को मिल रही हैं।

kangana ranaut

कंगना की मासूमियत और क्यूटनेस पर उनके फैंस दिल हार रहे हैं। कंगना की मासूमियत पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब हैं कि बॉलीवुड में कंगना करीब डेढ़ दशक से सक्रिय हैं। उनके फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

kangana ranaut

कंगना रनौत ने अपने डेढ़ दशक लंबे करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा की क्वीन कहा जाता हैं। वे अपने दम पर अपनी बड़ी और ख़ास पहचान बनाने में सफल रही हैं। अब कंगना रनौत एक अभिनेत्री के अलावा एक निर्माता और निर्देशक के रूप में भी काम कर रही हैं।

पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी हैं कंगना

कंगना को हिंदी सिनेमा में दिए गए उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने भी सम्मानित किया हैं। कंगना रनौत को नवंबर 2021 में भारत के चौथे सबसे ऊंचे नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था।

kangana ranaut

कंगना रनौत को बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कहा जाता हैं। उन्होंने फिल्म ‘क्वीन’ में काम किया था। उनकी फिल्म हिट रही थी और इसके बाद उन्हें ‘क्वीन’ का टैग दिया गया था। वैसे ‘क्वीन’ शब्द उन पर सूट भी करता है। बात उनके वर्कफ़्रंट की करें तो कंगना को आख़िरी बार बड़े पर्दे पर इस साल आई फिल्म ‘धाकड़’ में देखा गया था लेकिन उनकी यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

kangana ranaut

कंगना का पूरा फोकस अब उनकी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर हैं। कंगना की यह फिल्म पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर आधारित हैं। फिल्म में कंगना इंदिरा के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए वे जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


कंगना ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन भी कर रही हैं। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण, मिलिंद सोमन सैम मानेकशॉ, श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी महिमा चौधरी पुपुल जयकार, सतीश कौशिक जगजीवन राम और विशाक नायर संजय गांधी के रोल में नजर आएंगे।

Back to top button