बॉलीवुड

जब एक ट्वीट के कारण अलग हो गए थे जॉन और बिपाशा, पल भर में टूट गया था दोनों का 9 साल का रिश्ता

बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हुई है जो फैंस को काफी पसंद आती थी। फैंस कई जोड़ियों से बेहद खुश हुए और उन्हें वे हमेशा हमेशा के लिए एक होते हुए देखना चाहते थे लेकिन हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो सका। बॉलीवुड में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी भी ऐसी ही रही है।

john abraham and bipasha basu

हिंदी सिनेमा में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु दोनों ही बड़ी पहचान रखते हैं। दोनों की ही जोड़ी एक समय चर्चा में थी। दोनों साथ काम करने के दौरान एक दूजे पर अपना दिल हार बैठे थे। इस जोड़ी का रिश्ता एक दो साल नहीं बल्कि नौ साल तक चला था। नौ साला तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे।

9 साल के लंबे समय के बाद जॉन और बिपाशा के अलग होने से फैंस को भी गहरा झटका लगा था। हालांकि क्या आप जानते है कि आखिर दोनों किस वजह से अलग हुए थे। दोनों के रिश्ते में दरार का कारण एक ट्वीट बना था। आइए आपको विस्तार से बताते है कि आखिर माजरा क्या है।

बता दें कि 50 साल के हो चुके जॉन अब्राहम के करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘जिस्म (Jism)’ से हुई थी। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। जॉन ने बॉलीवुड में 19 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में जॉन के साथ बिपाशा बसु ने काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों का दिल एक दूजे पर आ गया था।

john abraham and bipasha basu

‘जिस्म’ सुपरहिट रही थी और जॉन एवं बिपाशा की जोड़ी भी चर्चा में आ गई थी। इस फिल्म के साथ ही दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हो चुकी थी। दोनों का रिश्ता फिर लगातार आगे बढ़ते गया और मजबूत होते गया। दोनों ने दुनिया के सामने अपने प्यार को, अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया।

john abraham and bipasha basu

बिपाशा और जॉन को अक्सर साथ में देखा जाता था। दोनों अवॉर्ड शो और डिनर डेट पर अक्सर साथ देखें जाते थे। दोनों एक दूजे को खुले दिल के साथ स्वीकार कर चुके थे। दोनों के बीच रिश्ता करीब नौ साल तक चला लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने का कारण जॉन अब्राहम का एक ट्वीट बना था।

john abraham and bipasha basu

साल 2014 में अंग्रेजी नव वर्ष के दौरान जॉन अब्राहम ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने प्रिया रुंचाल के नाम का जिक्र किया था। इस ट्वीट से बिपाशा को गहरा झका लगा था। ट्वीट के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। बता दे कि प्रिया रुंचाल जॉन की पत्नी हैं। दोनों ने साल 2014 में ही शादी कर ली थी।

john abraham and bipasha basu

जहां जॉन ने साल 2014 में प्रिया संग शादी रचा ली थी तो वहीं साल 2016 में बिपाशा ने टीवी और बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। बता दें कि बिपाशा और करण सिंह हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘देवी रखा है।

bipasha basu

Back to top button