बॉलीवुड

सलमान-रणवीर से शिल्पा तक, पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में सेलब्स ने जमाया रंग, देखें तस्वीरें

हाल ही में मुंबई में एक शादी में बॉलीवुड के कई सितारों को देखा गया। जबकि यह शादी किसी बॉलीवुड से जुड़ी शख्सियत की नहीं थी। हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी हुई। इस शादी में बॉलीवुड से सलमान खान, रणवीर सिंह और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों ने शिरकत की।

बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर (Mumbai Commissioner Vivek Phansalkar) की बेटी मैत्रेयी फंसलकर शादी के बंधन में बंध गई। उनकी शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कुछ बड़े और मशहूर कलाकार पहुंचे थे। अभिनेता सलमान खान इस दौरान मंच पर पहुंचे और उन्होंने दूल्हा एवं दुल्हन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

अभिनेता सलमान खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वे दुल्हन मैत्रेयी फंसलकर और दूल्हे के साथ नजर आ रहे हैं। दुल्हन मैत्रेयी फंसलकर ने सलमान खान का हाथ पकड़ रखा था। सलमान ने मंच पर सभी लोगों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई। इस दौरान अभिनेता काले रंग के सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

salman khan

रणवीर सिंह ने भी जमाया रंग

विवेक फनसालकर की बेटी की शादी में अभिनेता रवीर सिंह ने भी रंग जमाया। इस शादी में भी वे अपने चिर परिचित अंदाज में ही देखने को मिले। शादी के रिसेप्शन में रणवीर सिंह को हुलाबी रंग की पेंट, सफ़ेद रंग के इशरत और मल्टीकलर कोट में देखा गया। रणवीर ने इस दौरान हैट भी लगा रखी थी और उन्होंने मंच से ही प्रस्तुति भी दी।

ranveer singh

लाल साड़ी में पहुंची शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड से इस शादी में सलमान खान और रणवीर सिंह के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी शिरकत की। मैत्रेयी फंसलकर की शादी के रिसेप्शन में शिल्पा शेट्टी लाल रंग की साड़ी में बेहद सज धजकर पहुंची थी। वे हमेशा की तरह ही बेहद सुंदर नजर आ रही थी।

बात अब तीनों कलाकारों के वर्कफ़्रंट की कर लेते हैं। सलमान खान के वर्कफ़्रंट पर नजर डालें तो सलमान खान की साल 2023 में दो बड़ी फ़िल्में आने वाली है। एक है टाइगर 3 और एक है ‘किसी का भाई किसी की जान’। इन दोनों ही फिल्मों का सलमान के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

circus film team

वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ के प्र,एमोशन में जोर-शोर से व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर के साथ अहम रोल में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा आदि है।

shilpa shetty

वहीं शिल्पा शेट्टी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वे ज्यादा सक्रिय नहीं है। हालांकि अक्सर चर्चा में बनी रहने वाली शिल्पा आख़िरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म निकम्मा में नजर आई थीं लेकिन शिल्पा की यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

Back to top button