बॉलीवुड

कभी कुली और बस कंडक्टर थे रजनीकांत, दोस्त की सलाह ने बदली किस्मत, आज है 430 करोड़ रु की संपत्ति

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत 72 साल के हो गए हैं। रजनीकांत ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया और बॉलीवुड में भी वे नाम कमाने में सफल रहे हैं। रजनीकांत दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेता माने जाते हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था।

rajinikanth

रजनीकांत कभी बस कंडक्टर के रूप में नौकरी किया करते थे। कंडक्टर के अलावा वे कुली के रूप में भी काम कर चुके हैं। लेकिन बाद में सिनेमा में आ गए और ऐसा जलवा बिखेरा जिसकी चमक अब तक फीकी नहीं पड़ी है। अपने बेहतरीन अभिनय से रजनीकांत ने सभी का दिल जीत लिया। दक्षिण भारत में तो रजनीकांत को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं।

rajinikanth

रजनीकांत का असली नाम बहुत कम लोगों को पता है। उनका असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है। बाद में फ़िल्मी दुनिया में आने पर वे रजनीकांत हो गए थे। वहीं प्यार से फैंस उन्हें ‘थलाइवा’ कहते हैं। रजनीकांत के पास आज बेशुमार दौलत और शोहरत है लकिन कभी उनके दिन तंगहाली में कटते थे।

दोस्त के कहने पर लिया मद्रास फिल्म इंस्टिटयूट में एडमिशन

rajinikanth

रजनीकांत कभी 2 हजार रूपये कमाते थे। रजनीकांत ने बस कंडक्टर के रूप में कार्य किया लेकिन वे अभिनेता बनना चाहते थे और एक बार उनके दोस्त राज बहादुर ने उन्हें मद्रास फिल्म इंस्टिटयूट में एडमिशन के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने दाखिला ले लिया और फिर फ़िल्मी दुनिया में आ गए।

1975 में हुई रजनीकांत के फ़िल्मी करियर की शुरुआत

rajinikanth

रजनीकांत ने करीब 25 साल की उम्र में फ़िल्मी दुनिया में अपने कदम रखे थे। उनकी पहली फिल्म थी ‘अपूर्वा रागंगाल’। यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। यह एक तमिल फिल्म थी। अभिनेता ने तमिल ही नहीं तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम करके खूब सुर्खियां बटोरी है।

1982 में किया बॉलीवुड डेब्यू

rajinikanth and amitabh bachchan

तमिल सिनेमा, कन्नड़ सिनेमा और तेलुगु सिनेमा के अलावा रजनीकांत ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया। बॉलीवुड में भी वे सफल रहे और उन्होंने कई शानदार फ़िल्में दी। हिंदी सिनेमा में उनकी शुरुआत फिल्म ‘अंधा कानून’ से हुई थी। यह फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और रजनीकांत का बॉलीवुड डेब्यू सफल रहा।

एक फिल्म की फीस 100 करोड़, कुल संपत्ति 430 करोड़ रुपये से ज्यादा

rajinikanth home

रजनीकांत न केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा बल्कि भारत के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी एक फिल्म की फीस 100 करोड़ रूपये है। रजनीकांत के पास बेशुमार दौलत है।

rajinikanth

रजनीकांत के पास चेन्नई में बेहद आलीशान और खूबसूरत बंगला है जिसकी कीमत करोड़ों में है। उनके पास लग्जरी गाड़ियां भी है। वहीं ‘थलाइवा’ की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे 430 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

Back to top button