बॉलीवुड

75 किलोमीटर पैदल चला ‘तारक मेहता….’ का यह मशहूर एक्टर, हालत हो गई खराब, शेयर किया Video

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah) की गिनती भारतीय टीवी इतिहास के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक के रूप में होती है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने दर्शकों के बीच ख़ास और अमिट पहचान बनाई है। इस धारावाहिक का लगभग हर कलाकार दर्शकों के बीच खास पहचान रखता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों का मनोरंजन बीते 14 सालों से कर रहा है। यह हास्य धारावाहिक हर किसी को पसंद आता है। चाहे बच्चा हो या बूढ़ा, चाहे महिला हो या पुरुष इस शो ने हर किसी का दिल जीता है। यह शो घर-घर में लोकप्रिय है और इसके किरदार भी। इस शो में अभिनेता मयूर वकानी (Mayur Vakani) भी नजर आते रहते हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

मयूर वकानी (Mayur Vakani) नाम शायद आप पहचान न पाए हो तो आपको बता दें कि मयूर वकानी इस शो में सुंदर लाल का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। वे लंबे समय से शो में नजर नहीं आए है हालांकि समय-समय पर मयूर शो में देखने को मिलते रहते हैं। फिलहाल मयूर वकानी एक ख़ास वजह को लेकर चर्चा में बने हुए है।

mayur vakani

दरअसल बात यह है कि हाल ही में मयूर वकानी ने पैदल चलकर 75 किलोमीटर लंबा सफर तय किया है। इस बात की जानकारी खुद मयूर ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो साझा करके फैंस संग ख़ास जानकारी पोस्ट की। बता दें कि ‘तारक मेहता…’ के सुंदर ने मातारानी के दर्शन किए है और माता रानी के दरबार में वे 75 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे।

mayur vakani

हाल ही में मयूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे मातारानी के मंदिर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने विट्ठलपुर में चाचरी माता के दर्शन किए है। उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें चाचरी माता के दर्शन करते हुए मयूर नजर आ रहे हैं। मातारानी के सामने वे हाथ जोड़कर खड़े हुए है। अभिनेता ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ”जय चाचरी मां….अहमदाबाद से विट्ठलपुर तक पैदल चलकर 75 किमी की दूरी तय की”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayur Vakani (@mayur_vakaniofficial)

इसके अलावा मयूर ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वे पैदल यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ”जय माता जी”। उनकी तस्वीर और वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ”हे भगवान वाह। भक्ति के प्रति समर्पण”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayur Vakani (@mayur_vakaniofficial)

आगे एक यूजर ने लिखा कि, ”सुंदर जी क्या हाल है आपके”। एक ने पूछा है कि, ”आपकी बहन दिशा तारक मेहता में कब आएंगी, प्लीज बताए”। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि, ”सर आपकी एक्टिंग बहुत अच्छी है’। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ”आपको सलाम…काफी दूर चल लिए सर माता रानी का आशीर्वाद आप पर बना रहे…जय माता दी”।

Back to top button