बॉलीवुड

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है यह छोटी सी बच्ची, ऋषि-नीतू की शादी में आई थी नजर, 4 बच्चों की है मां

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर एवं नीतू कपूर की जोड़ी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन जोड़ियों में शुमार थी। लेकिन साल 2020 में ऋषि कपूर के निधन के बाद यह सिलसिला टूट गया था। शादी के बाद दोनों की जोड़ी 40 सालों तक कायम रही। हालांकि अप्रैल 2020 में कैंसर के कारण ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

rishi kapoor neetu kapoor

बता दें कि ऋषि और नीतू ने कई फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी पसंद की गई थी। इसके साथ ही कपल की जोड़ी असल जिंदगी में भी बन गई थी। दोनों ने एक दूजे को कई सालों तक डेट करने के बाद साल 1980 में साहड़ी कर ली थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई मशहूर स्टार शामिल हुए थे।

rishi kapoor neetu kapoor

ऋषि और नीतू की शादी में कई स्टार्स को देखा गया था। उनकी शादी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बॉलीवुड के कुछ सितारें नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में एक छोटी सी बच्ची भी देखने को मिल रही है। यह छोटी बच्ची आगे जाकर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बनी। 90 के दशक में इस बच्ची का बड़े पर्दे पर राज था। इस बच्ची की खूबसूरती और अभिनय दोनों के ही फैंस कायल रहे।

raveena tandon

तस्वीर में नजर आ रही छोटी सी बच्ची को आप शायद पहचान नहीं पाए होंगे। तो आपको बता दें कि यह छोटी सी बच्ची हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन हैं। तस्वीर में उनके मामा और बॉलीवुड अभिनेता मैक मोहन के अलावा अन्य कई स्टार देखने को मिल रहे हैं।

raveena tandon

रवीना टंडन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी। 90 के दशक में उन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में दी और खुद का नाम हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों की सूची में दर्ज करवा लिया। रवीना अब भी फ़िल्मी दुनिया में सक्रिय है।

raveena tandon

चार बच्चों की मां हैं रवीना टंडन, 2004 में की थी शादी

रवीना टंडन 47 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। 47 वर्षीय रवीना चार बच्चों की मां है। उन्होंने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। अनिल एक बिजनेसमैन हैं।

raveena tandon marriage

शादी के बाद रवीना और अनिल दो बच्चों के माता-पिता बने। कपल का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम रणबीर थडानी और बेटी का नाम राशा थडानी है।

raveena tandon with rasha and ranbir

बता दें कि रणबीर और राशा के अलावा रवीना दो और बच्चों की मां है। रवीना ने दो बेटियों को गोद लिया था। जिनके नामा पूजा
टंडन और छाया टंडन है। इस तरह रवीना कुल चार बच्चों की मां है।

raveena tandon with chhaya tandon and pooja tandon

बात अब रवीना के वर्कफ़्रंट की करें तो उन्हें आख़िरी बार कन्नड़ फिल्म ‘KGF 2’ में देखा गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में अहम रोल कन्नड़ अभिनेता यश ने निभाया था। ‘KGF 2’ में रवीना रामिका सेन के किरदार में देखने को मिली थी।

Back to top button