विशेष

यक़ीनन नहीं देखा होगा इतना बेहतरीन डॉल्फिन का करतब, जीवन में एकबार जरुर देखें यह वीडियो

प्रकृति निर्मित इस दुनिया की खूबसूरती देखते ही बनती है। प्रकृति में विविधता देखने को मिलती है। यहाँ तरह-तरह के जीव-जंतु एवं वनस्पतियाँ हैं। इनकी बदौलत ही पारिस्थितिकी तंत्र कायम है। हर जीव की इस पृथ्वी पर अपनी एक महत्ता है। छोटे से छोटे जीव के लिए भी कोई ना कोई काम है। बिना वजह से प्रकृति ने किसी भी चीज का निर्माण नहीं किया है।

नहीं चल पाया है पुरे समुद्र के बारे में पता:

प्रकृति ने जमीन की तरह ही समुद्र में भी विवधता को बरकरार रखा है। समुद्र के अन्दर भी तरह-तरह के जीव जंतु हैं। समुद्र के अन्दर कई तरह की वनस्पतियाँ भी हैं, जिनके ऊपर जलीय जीव निर्भर हैं। समुद्र की गहराई में ऐसे-ऐसे राज दफन हैं, जिसके बारे में आजतक पता नहीं चल पाया है। तकनीकि विकास के बावजूद पुरे समुद्र के बारे में पता नहीं लगाया जा सकता है।

जलीय जीवों की अपनी ही खूबसूरती है। कई जलीय जीव इतने प्यारे होते हैं कि उन्हें देखकर बस देखते रहने का ही मन करता है, जबकि कईयों का नाम सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन्ही में से एक है समुद्र के राक्षस के नाम से चर्चित शार्क। शार्क बहुत ही खूंखार शिकारी होती है। यह अपने शिकार को एक पल में चबा जाती है। शार्क कई मिल दूर से ही खून को सूंघ लेती है।

डॉल्फिन होती है बहुत ही समझदार मछली:

खैर हम आज यहाँ आपको जल में पाए जाने वाले सबसे प्यारे जीव के बारे में बताने वाले हैं। यह देखने में भले ही विशाल दिखता है, लेकिन इसकी हरकतें और आदतें हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं डॉल्फिन की। डॉल्फिन एक बड़ी मछली है, जो नदियों औत झीलों में पायी जाती है। यह एक बहुत ही समझदार मछली होती है, जिसे प्रशिक्षण देकर करतब करवाया जाता है।

भारत की गंगा नदी में भी पायी जाती है डॉल्फिन:

डॉल्फिन ऐसे-ऐसे करतब करती है, जिसे देखकर आपको अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं होगा। आपको बता दें भारत की गंगा नदी में भी डॉल्फिन पायी जाती है। हालांकि इस समय भारत की नदियों का हाल बहुत बुरा है, इस वजह से इनका जीवन खतरे में पड़ गया है। वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि डॉल्फिन ऐसे-ऐसे करतब कर रही है, जो कोई और नहीं कर सकता है।

वीडियो देखें-

Back to top button