बॉलीवुड

एक्ट्रेस हिना खान का ब्रेकअप ! 13 साल के बाद बॉयफ्रेंड रॉकी से टूटा रिश्ता, सुनाया दुखड़ा

छोटे पर्दे की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री हिना खान को लेकर खबरें है कि हिना खान का अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से ब्रेकअप हो गया है। दोनों का करीब 13 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। हालांकि अब दोनों के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

माना जा रहा है कि हिना खान और रॉकी जायसवाल का रिश्ता टूट चुका है। बता दें कि रॉकी और हिना के ब्रेकअप की खबरें हिना द्वारा इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट किए जाने के बाद से आ रही है। उन्होंने एक लेट नाइट इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा हुआ था कि, ”धोखा ही एक मात्र सच है जो टिका रहता है”।

इसके अलावा हिना खान ने एक और इंस्टा स्टोरी लगाई थी। एक दूसरी स्टोरी में अभिनेत्री ने लिखा है कि, ”जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना ना भूलें। कभी-कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को नहीं देखता है”। हिना की इन स्टोरी ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। इन इंस्टा स्टोरी को देखने के बाद माना जा रहा है कि हिना का रॉकी संग रिश्ता टूट गया है हालांकि उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं कहा है।

hina khan

hina khan

अंदर की बात क्या है यह तो हिना और रॉकी ही जानें लेकिन हिना की इन पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस को जरूर सोचने पर मजबूर कर दिया है। फैंस जरूर असमंजस में है। चाहे माजरा कुछ भी हो हालांकि फैंस बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि दोनों अलग हो जाए। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।

हिना डिलीट कर चुकी है पोस्ट

हिना ने जो फैंस को कन्फ्यूज करने वाली पोस्ट की थी उसे उन्होंने हटा दिया है। इससे फैंस ने कुछ हद तक राहत की सांस जरूर ली है लेकिन अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वैसे ब्रेकअप की ख़बरों के बीच न ही हिना ने कुछ कहा है और न ही रॉकी की ओर से कोई बयान आया है।

hina khan

2009 में हुई थी मुलाकात, हिना-रॉकी 13 सालों से साथ

हिना और रॉकी की पहली मुलाकात लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। बात है साल 2009 की। तब से लेकर अब तक दोनों का रिश्ता कायम है। दोनों की प्रेम कहानी को 13 साल हो चुके हैं। फैंस को अब कपल की शादी का इंतजार है। हालांकि दोनों का अभी शादी का कोई प्लान नहीं है।

Back to top button