बॉलीवुड

FIFA World Cup 2022: विदेश में नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान, लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी

दुनियाभर में इन दिनों फीफा विश्वकप 2022 की धूम है. दुनियाभर में फुटबॉल को काफी पसंद किया जाता है. इस साल फीफा विश्वकप का आयोजन कतर में हो रहा है. दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों का जमावड़ा कतर में लगा हुआ है. फीफा विश्वकप 2022 को करीब दो सप्ताह हो चुके है.

फीफा विश्वकप 2022 के उद्घाटन समारोह पर कई विश्व प्रसिद्ध हस्तियों ने प्रस्तुति दी थी. वहीं अब भारत की ओर से फीफा विश्वकप में मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही को देखा गया. उन्होंने यहां पर धमाकेदार प्रस्तुति दी और जोर-जोर से जय हिंद के नारे लगाए. हालांकि इस दौरान जोश-जोश में नोरा फतेही बड़ी गलती कर बैठी.

नोरा ने FIFA World Cup 2022 के फैन फेस्टिवल में किया जबरदस्त डांस

nora fatehi

29 नवंबर को नोरा को FIFA World Cup 2022 के फैन फेस्टिवल में धमाकेदार प्रस्तुति देने का मौक़ा मिला. इस दौरान नोरा की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी. हजारों लोगों के सामने नोरा ने धमाकेदार डांस किया. सोशल मीडिया पर नोरा की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में है.

नोरा फतेही ने किया तिरंगे का अपमान, उल्टा पकड़ा राष्ट्रीय ध्वज

मंच पर प्रस्तुति के दौरान नोरा फतेही ने तिरंगे की मांग की. किसी ने उन्हें फेंककर तिरंगा दिया. नोरा ने तिरंगा उठाया और नोरा तिरंगे को लहराने लगी. वे तिरंगे को किसी दुपट्टे की तरह लहरा रही थी. हालांकि लोग वो पल देखकर भड़ास निकाल रहे है जब नोरा तिरंगे को उल्टा पकड़ लेती है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshin k madhu (@arshin_k_madhu)


एक इंस्टाग्राम यूजर ने नोरा फ़तेही का एक वीडियो साझा किया है. इसमें वे तिरंगा लहराती हुई नजर आ रही है. हालांकि वे तिरंगे को उल्टा पकड़ लेती है. इसके बाद वे जय हिंद के नारे लगाती है. आगे नोरा फतेही वीडियो में कह रही है कि, ”क्या बात है. इंडिया चाहे फीफा वर्ल्ड कप में नहीं है, लेकिन हम इस फेस्ट का हिस्सा हैं. हमारे म्यूजिक से, डांस से”.

जोश-जोश में नोरा होश खो बैठी और तिरंगा उल्टा लहरा दिया. इस वजह से नोरा को कई लोगों ने बुरी तरह से ट्रोल कर दिया जो कि सही भी है. नोरा को लताड़ते हुए एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि, ”तिरंगे को गलत पकड़ा है”. एक यूजर ने लिखा कि, ”तिरंगे को देने का तरीका बहुत गलत था. ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था”.

नोरा को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट किये है और उन्हें तिरंगे के अपमान पर जमकर खरी खोटी सुनाई है. आगे एक यूजर ने लिखा है कि, ”नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करती. नोरा ने तिरंगे का अपमान किया”.

स्टेडियम में भी नजर आईं नोरा


नोरा फतेही फुटबॉल विश्वकप का एक मैच देखने के लिए स्टेडियम में भी मौजूद थी. एक वायरल वीडियो में वे एक गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है.

Back to top button