समाचार

गुरमीत राम रहीम के जेल जाते ही हनीप्रीत पर लग गया ये बड़ा आरोप, अब ढूंढ रही है पुलिस हर जगह

पंचकूला: भारत में ढोंगी और बलात्कारी बाबाओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। पिछले कुछ सालों में कई बाबा बलात्कार के आरोप में जेल की चक्की पीस रहे हैं। अभी हाल ही में पिछले 15 सालों से चल रहे बलात्कार के केस में राम रहीम इंसा को दोषी पाया गया और उसे 20 साल की सजा सुनाई गयी। अभी वो जेल की सलाखों के पीछे है। उसनें जेल जाने से बचने के लिए कई घिनौने कम किये।

बाबा बनकर संलिप्त था घिनौने कामों में:

बाबा बनकर राम रहीम ने ऐसे-ऐसे काम किये हैं, जिसके बारे में सोचकर भी शर्म आती है। हनीप्रीत को खुद की मुंहबोली बेटी बताने वाले राम रहीम का सच दुनिया के सामने आ चुका है। पूरा देश जान चुका है कि बेटी बनाकर राम रहीम हनीप्रीत के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। साथ ही कई और घिनौने कामों में भी राम रहीम संलिप्त था। राम रहीम के साथ हर समय साये की तरह रहने वाई हनीप्रीत भी कुछ कम नहीं थी।

हनीप्रीत पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल:

अब पता चल रहा है कि राम रहीम के जेल जाते ही हनीप्रीत पर भी संकट के बदल मंडराने लगे हैं। राम रहीम के सभी पापों की बराबरी की भागिदार रही हनीप्रीत के दिन अब अच्छे नहीं गुजरने वाले हैं। हरियाणा पुलिस ने राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लूक आउट नोटिस जारी किया है। आपको बता दें पंचकूला पुलिस ने राम रहीम की साझीदार हनीप्रीत के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि हनीप्रीत कोर्ट का फैसला आने के बाद दोषी पाए जाने पर राम रहीम को भगाने की साजिस में शामिल थी। बीते 25 अगस्त को विशेष सीबीआई अदालत ने यौन शोषण के मामले में राम रहीम को दोषी पाया था। सूत्रों के अनुसार दोषी पाए जानें पर राम रहीम के चेलों ने पहले ही उसके साथ मिलकर उसे भगाने का प्लान बनाया था। इसमें हनीप्रीत भी शामिल थी।

सजा सुनाये जाने के बाद से हनीप्रीत हैं अंडरग्राउंड:

हालांकि हरियाणा पुलिस और भारतीय सेना की वजह से वे लोग कामयाब नहीं हो पाए और सारे प्लान पर पानी फिर गया। साध्वियों से यौन शोषण के मामले में राम रहीम को सीबीआई जज जगदीप सिंह ने 20 साल की सजा सुनाई थी। बताया जा रहा है कि सजा सुनाये जाने के बाद से ही हनीप्रीत समझ गयी थी कि अगली बारी उसकी हो सकती है, इसलिए वह तब से अंडरग्राउंड हो गयी।

हनीप्रीत के सुनारिया जेल परिसर से निकलने के बाद रोहतक में रहने वाले डेरा समर्थक संजय चावला के घर पर रुकने की बात सामने आयी थी। अभी फ़िलहाल हनीप्रीत कहा छुपी हुई है, ये एक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल हरियाणा पुलिस के साथ-साथ स्थानीय जाँच एगेंसिया भी हनीप्रीत की तलाश में जुटी हुई हैं। अगर हनीप्रीत पुलिस के हाथ लग जाती हैं तो उनकी खैर नहीं। अपने बाबा के साथ-साथ वह भी जेल की सलाखों के पीछे होंगी।

Back to top button